राशन बांटने के लिए सपा नेता ने जुटाई भीड़;
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,
संक्रमितों की संख्या 51 पहुंची
विशेषज्ञों के अनुसार कोरोनावायरस (कोविड-19) को मात सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन करने से ही दी जा सकती है। लेकिन अभी भी कुछ लोग इसका उलंघन कर रहे हैं।मेरठ जिले में सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने गांव बटजेवरा में जरूरतंदों को राशन वितरण करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
कंकरखेड़ा पुलिस ने ग्राम चौकीदार की तहरीर पर यह केस दर्ज किया है। पुलिस पहले नोटिस दिया, लेकिन अब केस दर्ज कर लिया गया।
राशन बांटने की अनुमति भी नहीं ली थी
सपा नेता अतुल प्रधान ने शनिवार को गांव बटजेवरा में जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण किया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। जिस स्थान पर राशन बांटा गया, वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।पुलिस का यह भी कहना है कि अतुल प्रधान ने राशन बांटने के लिए अनुमति भी नहीं ली थी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया था।
रविवार की शाम उनके खिलाफ थाना कंकरखेड़ा में केस दर्ज किया गया। कंकरखेड़ा थाने में धारा 1882, 269, 270 महामारी अधिनियम 1897 धारा 3 के तहत अतुल प्रधान और गांव के प्रधान पति जयवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया था, राजनीति से प्रेरित होकर उनके खिलाफ ये केस दर्ज कराया गया।
यूनानी डॉक्टर की पत्नी व दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव
मेरठ व आसपास के जिलों में कोरोना वायरस की चेन बढ़ती ही जा रही है। रविवार शाम आई रिपोर्ट में पांच मरीज मेरठ में पॉजिटिव मिले। इन क्षेत्रों को सील किया गया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरसी गुप्ता ने बताया कि रविवार को माइक्रोबायोलॉजी लैब से आई रिपोर्ट में मेरठ जिले के पांच लोग संक्रमित मिले।इनमें शास्त्रीनगर सेक्टर 13 के रहने वाले यूनानी डाक्टर की पत्नी व उनके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मेरठ के मुंडाली गांव का युवक व रोहटा क्षेत्र का एक मरीज संक्रमित मिला है। ये दोनों जमातियों के संपर्क में आए थे। यहां अब तक संक्रमितों की संख्या 51 है। जबकि 17 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment