Featured Posts

Breaking

Sunday, 19 April 2020

शहर में आज 14 नए मामले सामने आए, सभी तब्लीगी जमाती:

शहर में आज 14 नए मामले सामने आए, सभी तब्लीगी जमाती: 

गल्ला कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरा अपार्टमेंट सील किया गया

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है।कानपुर में शनिवार को कोरोना के14 नए मामले सामने आए हैं। सभी तबलीगी जमात से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। इनमें से हॉट स्पॉट कुली बाजार के 7 हैं और सात अन्य हॉटस्पॉट के रहने वाले हैं।

 14 में से 5 पांच मदरसा के छात्र हैं और बिहार के रहने वाले हैं। अब यहां कुल मरीजों की सख्या 45 हो गई है, जिसमें अभी 43 केस एक्टिव हैं।

दरअसल एक 49 वर्षीय गल्ला व्यापारी को बुखार, जुकाम और सीने में जकड़न की समस्या थी। व्यापारी ने एक प्राइवेट लैब में कोरोनावायरस की जांच कराई थी। व्यापारी की रिर्पोट पॉजिटिव आने पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत लैब ने इसकी सूचना सीएमओं को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंची और व्यापारी को कोविड-19 हास्पिटल में एडमिट किया गया।

किदवई नगर थाना क्षेत्र के चंद्रगंगा अर्पाटमेंट में रहने वाले गल्ला व्यापारी ज्वाईट फैमली के साथ 5 वीं मजिल पर रहते हैं। व्यापारी का परिवार और उनके छोटे भाई का परिवार एक साथ रहता है। गल्ला व्यापारी के भाई का लड़का हांगकांग में पढ़ाई करता है।

जानकारी के मुताबिक हांगकांग से लौटने के बाद उसे दिल्ली में 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रखा गया था। इसके बाद वो कानपुर लौटा और एक प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई थी। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वो परिवार के साथ रहने लगा था।

हालाकि गल्ला व्यापारी का भतीजा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। व्यापारी के परिवारिक सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारैंटाइन सेंटर में रखा है। रविवार को सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जांएगे। वहीं गल्ला व्यापारी को हैलट के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंद्रगंगा अपार्टमेंट को सील किया गया

चंद्रगंगा अर्पाटमेंट में 48 फ्लैट है जिसमें लगभगर 200 लोग रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्पाटमेंट की आवाजाही पर रोक लगा दी हैं। अपार्टमेंट को सैनिटाइज कराने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अर्पाटमेंट के लोग दहशत में है दरसल जिस लिफ्ट का इस्तेमाल संक्रमित व्यापारी और उसका परिवार करता था उसी लिफ्ट का उपयोग अपार्टमेंट के अन्य लोग भी करते थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम विवार को अपार्टमेंट रहने वाले लोगों की थर्मल स्क्रिनिंग और जांच कराएगी। इसके साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया जाएगा। कानपुर शहर में 13 हॉटस्पॉट एरिया थे। सभी पॉजिटिव पेसेंट इन्ही 13 हॉटस्पॉट एरिया से थे। लेकिन गल्ला व्यापारी की रिपोर्ट आने के बाद किदवई नगर का यह इलाका भी हॉटस्पॉट में एरिया में शामिल हो गया है।

शनिवार को पाया गया दूसरा संक्रमित युवक मछरिया इलाकेका रहने वाला है । डेरापुर के सीएचसी में क्वारैंटाइन था । युवक किसी रिश्तेदारी में गया था , रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे हैलट के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

सीएमओ अशोक शुक्ला के मुताबिक गल्ला व्यापारी की रिर्पोट पॉजिटिव आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग टीम को घर भेजा गया था। व्यापारी की स्थिन नहीं थी उन्हें हैलट के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 व्यापारी के 6 परिजनों को रामा मेडिकल कॉलेज में क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा । व्यापारी के एक परिवारिक सदस्य की विदेश यात्रा की जानकारी प्रकाश में आई है।

शहर में आज 14 नए मामले सामने आए, सभी तब्लीगी जमाती:
कानपुर में शनिवार को दो पॉजिटिव सामने आने के बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29 तक पहुंच गई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I