Featured Posts

Breaking

Sunday, 19 April 2020

संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के पार पहुंची,

संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के पार पहुंची, 

इनमें 915 केस एक्टिव; सबसे अधिक आगरा में 241 मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में यूपी में 125 नए मामले सामने आए और 26 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 1019 संक्रमित हुए हैं, इनमें अभी 915 एक्टिव केस हैं। कुल 104 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई है।

इस बीच कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थाई जेल बनाई है। इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं।

यूपी के आगरा में 241, लखनऊ में 164, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 95, मेरठ में 70, सहारनपुर में 53, मुरादाबाद में 39, फिरोजाबाद में 38, कानपुर नगर-गाजियाबाद में 30-30, शामली में 23, बिजनौर में 22, सीतापुर में 17, अमरोहा में 10, बस्ती-हापुड़ में 16-16,बुलन्दशहर-बागपत में 15-15, वाराणसी में 14, संभल में 7, रामपुर-औरैय्या-महराजगंज-प्रतापगढ़-आज़मगढ़-बरेली में 6-6, मुजफ्फरनगर-बदायूं-गाजीपुर-जौनपुर में 5-5, मैनपुरी-कन्नौज-मथुरा-मिर्जापुर-हाथरस-लखीमपुर खीरी में 4-4, कासगंज में 3, इटावा-कौशाम्बी-रायबरेली-बांदा-हरदोई-पीलीभीत में 2-2, गोंडा-संतकबीरनगर-उन्नाव-भदोहीं-प्रयागराज-बाराबंकी-शाहजहांपुर में 1-1 संक्रमित हैं।

आगरा में 45 और लखनऊ में एक केस बढ़े

प्रदेश में अब तक 10813 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। उत्तरप्रदेश के 49 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना। रविवार सुबह की रिपोर्ट में 45 आगरा के केस बढ़े तो एक केस लखनऊ में पॉजिटिव पाया गया।

उत्तरप्रदेश के 49 जनपदों में अब तक कुल 1019 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 1019 कोरोना पेशेंट्स में अब तक कुल 612 लोग तब्लीगी जमात के पाए गए हैं, प्रदेश में आज कोरोना के 125 नए केस पॉजिटिव मिले, जिनमें जमातियों के आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ आज 78 नए जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 28,484 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 27,262 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 248 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में 66,764 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 31,072 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,234 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

104 हुए डिस्चार्ज, 14 की मौत

प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 14 मौतें हुईं। बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मेरठ व मुरादाबाद जिले में 2-2 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुई हैं। अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 108 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। आगरा से 13, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 38, लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 4, मोरादाबाद से 1, प्रयागराज से 1, बरेली से 6, हाँथरस से 4, मेरठ से 15, महराजगंज से 6 व प्रतापगढ़ से 3 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया है।

लखनऊ में बनाई गई अस्थायी जेल

लखनऊ केकश्मीरी मोहल्ला म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कालेज में अस्थाई जेल बनाई गई हैं। विदेशी नागरिकों के लिए पुलिस प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाई हैं। मड़ियांव, अमीनाबाद की मरकज मस्जिद व अन्य क्षेत्रों से पकड़े गए 23 विदेशी नागरिकों को इस अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया।

14 दिनों के लिए अस्थाई जेल में सभी क्वारैंटाइन किये गए हैं। जांच में इन विदेशी नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई हैं। सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार के पार पहुंची,
प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 14 मौतें हुईं। बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मेरठ व मुरादाबाद जिले में 2-2 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुई हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I