Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

9 कोरोना पॉजिटिव में से 8 लोगों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव;

9 कोरोना पॉजिटिव में से 8 लोगों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव; 

प्रतापगढ़ से आए एक संदिग्ध की हुई मौत, 

अस्पताल प्रशासन ने छूने से किया इंकार

प्रयागराज के गंगा पार में स्थित कोटवा बनी में बने कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए इंडोनेशियाई नागरिक समेत आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की दूसरीबार की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो राहत भरी खबर है।

 इन मरीजों की अभी दो चरणों में आगे भी जांच कराई जाएगी।अगर उसमें भी रिपोर्ट नेगेटिव आती है कि ने अस्पताल से सशक्त छुट्टी मिल जाएगी।

 जिन 8 लोगों की रिपोर्ट इस बार नेगेटिव आई है उसमें प्रयागराज में मिले इंडोनेशियाई नागरिक भी शामिल हैं।

इसी बीच बुधवार प्रतापगढ़ से लाए गए संदिग्ध को रोना मरीज की एसआरएन हॉस्पिटल में देर रात मौत हो गयी, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो वहां मौजूद कर्मियों ने उसका शव छूने से सीधे मना कर दिया। आनन-फानन में उसकी कुरौना जांच रिपोर्ट मंगाई गई तो वह निगेटिव आई लेकिन इस बीच हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मची रही।


इंडोनिशियाई नागरिक समेत 8 कई रिपोर्ट आई निगेटिव

प्रयागराज में मिले तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे इंडोनेशियाई नागरिक समेत कुल 9 कोरोना पॉजिटिव ( जिसमें प्रतापगढ़ के छह और कौशांबी के 2 लोग शामिल थे) को प्रयागराज के कोटवा बनी लेवल वन हॉस्पिटल में रखा गया है।

 पहली बार सभी 9 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन दोबारा बुधवार को इन सभी के नमूने लेकर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्थापित लैब में जांच की गई तो इनमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई। कौशांबी के एक की रिपोर्ट इस बार भी पॉजिटिव ही आई है।

कोरोना के डर से कर्मचारियों ने शव को छूने से किया इंकार

एसआरएन अस्पताल प्रशासन ने मरीज के शव को उसके परिजनों से पोस्टमार्टम हाउस भेजा। कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर पोस्टमार्टम कर्मियों ने उसका शव छूने से भी मना कर दिया। उसे सैनिटाइज कर अस्पताल के ही एक वार्ड में सुरक्षित रखवाया गया।

इधर इलाज करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। आपसी मंत्रणा के बाद मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया। मृतक के परिवार के तीन सदस्यों को भी आइसोलेट किया गया है और उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।


9 कोरोना पॉजिटिव में से 8 लोगों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव;
बुधवार प्रतापगढ़ से लाए गए संदिग्ध को रोना मरीज की  एसआरएन हॉस्पिटल में देर रात मौत हो गयी, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो वहां मौजूद कर्मियों ने उसका शव छूने से सीधे मना कर दिया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I