Featured Posts

Breaking

Monday, 13 April 2020

थाईलैंड और इंडोनेशिया के 16 जमातियों का वीजा निरस्त;

थाईलैंड और इंडोनेशिया के 16 जमातियों का वीजा निरस्त; 

ब्लैक लिस्टेड भी हुए

शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला मस्जिद एवं मुसाफिर खाने में छिपे मिले सात इंडोनेशियाई नागरिकों समेत कुल 16 विदेशी जमातियों का वीजा विदेश मंत्रालय ने निरस्त कर दिया है।

साथ ही इन सभी को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक वीजा नियमों के उल्लंघन पर इन विदेशियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इन सभी पर पूर्व में ही धारा 144 के उलंघन, बीमारी फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

बाद में फॉरेनर्स एक्ट भी लगाया गया

दरअसल, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से देशभर में उनकी खोजबीन शुरू हुई थी। जिसमें प्रयागराज में भी 31 मार्च को अब्दुल्ला मस्जिद मुसाफिर खाने में 7 इंडोनेशियाई जमाती छिपे मिले थे।

इसके 2 दिन बाद करेली के हेरा मस्जिद में थाईलैंड से आए 9 जमाती भी पकड़े गए थे। इनके खिलाफ शाहगंज व करेली थाने में धारा 144 के उल्लंघन, बीमारी फैलाने के आरोप समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस का कहना है कि टूरिस्ट वीजा पर आने के बावजूद ये धार्मिक प्रचार की गतिविधियों में लगे हुए थे, जो पूरी तरह से वीजा नियमों का उल्लंघन है।

अब भारत नहीं आ सकेंगे ये विदेशी

इसके तहत इन पर फॉरेनर्स एक्ट की भी धाराएं लगाई गई हैं। उधर वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले दिनों ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति करते हुए इनके खिलाफ जिला पुलिस की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए इन सभी 16 जमातियों का वीजा निरस्त कर दिया गया है।

साथ ही इन्हें ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया है, यानी एक बार वापस जाने के बाद अब इन्हें भारत में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आईजी रेंज प्रयागराज केपी सिंह ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से जो सूचना प्राप्त हुई है, उसके मुताबिक सभी जमातियों का वीजा निरस्त कर उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।

थाईलैंड और इंडोनेशिया के 16 जमातियों का वीजा निरस्त;
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अब तक छह लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इनमें पांच जमाती प्रतापगढ़ जिले से हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I