रमजान के पवित्र महीने में थूकने वालों पर भी रहेगी पुलिस की नजर,
इस पर रोक लगाने के लिए तैयार हो रहा मास्टर प्लान
उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस में तब्लीगी जमातियों की संख्या आधे से भी अधिक है। इन जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की चेन बढती जा रही है।मुस्लिम समुदाय के सबसे पवित्र रमजान माह की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। लॉकडाउन को पालन कराना सोशल डिस्टेसिंग बानाए रखना और उनके घरों तक जरूरी खाद्य सामाग्री पहुंचाना।
इसके साथ ही रमजान माह में बेवजह इधर-उधर थूकनों पर भी पुलिस नजर रखेगी। इस पर पुलिस सख्त रवैया भी अपना सकती है । इसके धर्मगुरूओं को जागरूक करने के लिए उतारा जाएगा।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आकड़े प्रतिदिन बढ रहे । यदि स्थितियां नहीं सुधरी तो हालात बेकाबू हो सकते है। कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या 29 है। जिसमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है । जब बुजुर्ग को ठीक करके घर भेजा जा चुका है।
शेष बचे 27 संक्रमित जमात के सदस्य है या फिर जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। शहर के 13 हॉटस्पॉट एरिया में कर्नलगंज और कुलीबाजार और मछरिया में लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है।
25 अप्रैल से रमजान माह की शुरूआत होने जा रही है। जिलाप्रशासन और धर्मगुरू लगातार मुस्लिम समुदाय से अपील कर रहा है कि रामजान में अपने घरों पर ही नमाज पढ़े। मस्जिदों में और समूहों में नमाज नहीं पढ़े।
अपने-अपने घरों पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए इफ्तार करें। इसके साथ ही किसी तरह की रोजा इफ्तार की पार्टी का आयोजन न किया जाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाई का प्रावधान है।
रमजान के दौरान थूकने पर रोक लगाने के लिए बन रहा मास्टर प्लान
दरसल रमजान के दिनों में रोजेदार दिन में मुंह में बनने वाली थूक और लार को भी गले के नीचे नहीं उतरने देते हैं। ऐसे में रोजेदार मुंह में बनने वाले थूक को कहीं भी थूक देते हैं। कोरोना महामारी के चलते पुलिस प्रशासन इस पर सख्त है। रमजान के लिए पुलिस खास तरह का मास्टर प्लान तैयार करने में जुटी है।जिसमें थूकने वालों पर भी नजर रखे जाने का प्रावधान है।इस बीच किसी को भी घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। शहर के जिस एरिया में हॉटस्पाट नहीं है वहां पर भी होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक सामाग्री पहुंचाइ जाएगी।
पुलिस विभाग मुस्लिम इलाकों में रात के वक्त और सुबह के वक्त गलियों और मोहल्लों में गस्त करेगी। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित ड्रोन की मदद ली जाएगी।
आईआईटी कानपुर ने पुलिस विभाग की मदद के लिए रात के अंधेरे में नजर रखने वाले ड्रोन मुहैया कराए है। इन ड्रोन में हाई क्वालीटी के नाईट विजन कैमरे लगें है। जो सूई की नोक के बराबर चीजों पर नजर रखने में सक्षम है
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment