Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

भूमिगत हुए तब्लीगी जमातियों के खिलाफ डीएम का फरमान,

भूमिगत हुए तब्लीगी जमातियों के खिलाफ डीएम का फरमान, 

कहा- जो इनकी सूचना देगा उसे 5100 रुपए मिलेगा इनाम

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 900 को पार कर गई है। इसमें 500 से ज्यादा तब्लीग जमात के लोग शामिल हैं।

 इसे देखते हुए जौनपुर जिले के डीएम ने भूमिगत हुए तबलीगी जमातियों की सूचना देने वालों को 5100 रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली मरकज से लौटकर कई जमाती यहां पर आए हैं, जो भूमिगत हो गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल केस में से दो-तिहाई तबलीगी जमातियों के हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद 900 को पार कर गई है।

जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा, 'दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल होने वाले कुछ लोग जनपद में भी आए। अब तक 46 लोग ऐसे चिन्हित किए जा चुके हैं, जो शेल्टर होम में क्वारैंटाइन में हैं। इनमें से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए, जो वाराणसी के अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है।'

उन्होंने बताया, 'अगर कोई ऐसा व्यक्ति अभी भी छिपा हुआ है, तो कृपया स्वतः ही मेरे मोबाइल पर या संबंधित थाने पर जाकर थाना अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से सूचित करें या फोन करके वॉट्सऐप के माध्यम से सूचना दे दें। जिससे कि हम उसके स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसका नमूना लेकर के जांच कराने की कार्रवाई कर सकें। अगर कोई सूचना नहीं देगा और वह पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा- मोबाइल पर गोपनीय सूचना दें

डीएम ने अपील करते हुए कहा, 'जनसामान्य से भी अपील है उनके संज्ञान में भी अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो तो मेरे मोबाइल पर उसकी गोपनीय तौर पर जानकारी देने का कष्ट करें। उनकी गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और सही सूचना देने वाले को 5100 रुपएका इनाम दिया जाएगा।'


भूमिगत हुए तब्लीगी जमातियों के खिलाफ डीएम का फरमान,
उप्र में बड़ी संख्या में तब्लीगी जमाती कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। जौनपुर में पुलिस को आशंका है कि अभी भी यहां तब्लीगी जमात के लोग छुपे हुए हैं और सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों की जानकारी देने के लिए यहां के डीएम ने इनाम देने की घोषणा की है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I