Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

आगरा में 24 तो फिरोजाबाद में 11 नए मामले सामने आए;

आगरा में 24 तो फिरोजाबाद में 11 नए मामले सामने आए; 

देर रात मिले संक्रमित मरीजों को किया गया आइसोलेट

उत्तर प्रदेश में कोरोनावारयस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। शुक्रवार देर रात तक आगरा में केजीएमयू की रिपोर्ट में 24 और कोरोना संक्रमित निकले, जबकि सैफई की रिपोर्ट के अनुसार फिरोजाबाद में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आगरा में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 198 हो गई है, जबकि फिरोजाबाद में 37 संक्रमित हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह से इन दोनों जिलों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं।

आगरा में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं हैं। आगरा में संक्रमितों की बढ़ती संख्या से प्रशासन का दम फूल गया है। वो लगातार कोरोना संक्रमितों की चेन खोजने में जुटा है, और दूसरी तरफ इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात मिले संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

फिरोजाबाद के रसूलपुर इलाके में फैला संक्रमण

वहीं फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र के इलाकों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक संक्रमितों की संख्या 26 थी। हाल ही में सैफई भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आते ही प्रशासन सन्न रह गया। एक साथ 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संख्या 37 पहुंच गई है।

यह सभी 11 लोग जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। ये 11 लोग राही नगर से स्वास्थ्य विभाग ने क्वारैंटाइन किए थे। ये रसूलपुर क्षेत्र का ही इलाका है जो इन दिनों कोरोना संक्रमण के बाद से सील चल रहा है।

इनमें 6 संक्रमित टूंडला के प्रतापपुर में पाए जा चुके हैं जो आगरा से संक्रमित होकर आए युवक के संपर्क में आने से हुए थे। फिरोजाबाद के सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की शाम को आई सैफई की रिपोर्ट में 11 संक्रमित आए हैं जो जमातियों के संपर्क में आए थे। इनमें एक सफाई कर्मचारी भी शामिल है। इस तरह संख्या 37 पहुंच गई है।



आगरा में 24 तो फिरोजाबाद में 11 नए मामले सामने आए;
उत्तर प्रदेश के आगरा में संक्रमित मरीजों की संख्या आज बढ़कर 198 तक पहुंच गई है। आज यहां 24 नए मामले सामने आए जबकि आगरा से सटे फिरोजाबाद में एक साथ 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I