Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

बच्चों ने तिलक लगाकर पुलिसवालों की उतारी आरती,

बच्चों ने तिलक लगाकर पुलिसवालों की उतारी आरती, 

दरोगा ने ड्यूटी से पहले रक्तदान कर रोगी की बचाई जान 

मुरादाबाद जिले में बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसवालों पर पथराव की तस्वीरों ने सभी को दुखी किया। ये कोरोना वॉरियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर हर दिन एक नई जंग लड़ रहे हैं।

हालांकि, सभी जगह एक जैसे हालात नहीं हैं। वाराणसी में बुधवार की रात पुलिस जिंदाबाद के नारे लगे। बच्चों ने पुलिसकर्मियों को तिलक कर उनकी आरती उतारी। वहीं, गुरुवार सुबह एक दरोगा ने एक जरूरतमंद बच्ची को ब्लड दिया।

सीओ बोले- इस सम्मान से हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा

सिगरा इलाके के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में बुधवार की देर शाम लोगों ने पुलिस टीम का स्वागत किया। बच्चों ने पुलिस टीम की आरती उतारी। तिलककर फूल मालाओं से स्वागत किया। सीओ अनिल कुमार ने इससे पुलिस टीम का आत्म विश्वास बढ़ेगा।

 जनता और पुलिस में तालमेल बनेगा। जंग को जीतने में सभी का सहयोग चाहिए।
समाज सेवी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस हमारी रक्षा कर रही है। जरूरतमंदों को भोजन, दवा सब कुछ मुहैया करा रही है। उनका आभार सभी को करना चाहिए। इन बच्चों ने उनके लिए मिसाल पेश किया, जो लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। समाज को दिशा देने का काम किया है।


ड्यूट पर जाने से पहले किया रक्तदान।


ब्लड देकर बच्ची की बचाई जान, बोला-देश ही मेरा परिवार

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ कि, 14 वर्षीय बच्ची को पीलिया है और उसको ब्लड की जरूरत है। चेतगंज चौकी प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी ने बच्ची के परिजनों से संपर्क कर उन्हें आईएमए बुलाया और ब्लड डोनेट किया।

प्रीतम ने कहा- इस आपदा के समय में मैं किसी काम आ सकूं, यही मेरा मिशन है। प्रीतम भागलपुर के रहने वाले हैं। छह माह से ज्यादा समय हो गए, परिवार से मिल नहीं पाया हूं। मेरी शादी भी हाल ही में हुई है। देश मेरा परिवार है।

बच्ची के परिजन राजकुमार ने बताया कि 4 यूनिट ब्लड की जरूरत है। आज इमरजेंसी दो यूनिट की जरूरत थी। प्रीतम जी ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

बच्चों ने तिलक लगाकर पुलिसवालों की उतारी आरती,
बच्चों ने पुलिसवालों की आरती उतारी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I