आइसीयू में 3 कोरोना संदिग्धों की मौत;
शवों को पैक करने वाले वार्ड ब्वाय की हालत भी गंभीर,
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार को हैलट के कोविड-19 अस्पताल के आइसीयू में तीन कोरोना संदिग्ध बुजुर्गों की मौत हो गई। डाॅक्टरों ने तीनों संदिग्धो के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।शहर में मरने वाले संदिग्धों की संख्या 11 हो गई है। जिसमें एक से एक कोरोना संदिग्ध की रिर्पोट बीते मंगलवार को पॉजीटिव आई थी। तीनों संदिग्धों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटाकॉल के तहत मेडिकल टीम की निगरानी कराया गया।
कोरोना संक्रमित शव को आइसीयू से बाहर निकालकर बैग में पैक करने वाले वार्ड बॉयतबियत बिगड़ी । उसे बुखार के साथ उल्टियां शुरू हो गई है। वार्ड बॉय को जांच के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
हमीरपुर, फतेहपुर और कानपुर के यशोदा नगर के तीन बजुर्ग एक बाद एक लगातार हैलट के कोविड-19 अस्पताल पहुंचे थे। सभी को बुखार और सांस लेने मे दिक्कत थी। तीनों बुजुर्गको आईसीयू में रखा गया था। तीनों बुजुर्ग गंभीर हालत मे अस्पताल पहुंचे थे।
हमीरपुर और यशोदा नगर से आए बुजुर्गो की हैलट के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हालते देखते हुए कोविड-19 अस्पताल को भेज दिया गया। डाक्टरों इनके थ्रोट और नेजल स्वाल के नमूने लिए, लेकिन उपचार के दौरान दोनों बुजुर्गो की मौत हो गई।
बुधवार की शाम फतेहपुर के रहने वाले 64 वर्षीय बुजुर्ग को न्यूरो साइंस कोविड-19 के आइसीयू में भर्ती किया। बुजुर्ग को पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था और सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत थी। बुजुर्ग की गंभीर हालत देखते हुए उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। उपचार को दौरान बुजुर्ग की मौत गई थी।
हैलट अधीक्षक डॉक्टर आरके मौर्या के मुताबिक तीनों मरीजगंभीर हालत में आए थे। जिसमें रेस्पिरेट्री , डिस्ट्रेस में आए थे। जिससे उन्हे बचाया नहीं जा सका। प्रोटोकॉल के तहत भैरवघाट के विद्युत शवदाह गृह में कराया गया है।
संक्रमित शवों को उठाने वाले वार्ड की तबियत बिगड़ी
हैलट के न्यूरो सांइस कोविड-19 अस्पताल में बने आईसीयू में सोमवार शाम एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई थी। संक्रमित शव को आइसीयू से निकालकर स्पेशल बैग में पैक कर सील करने के बाद शव को वाहन में रखने वाले वार्ड की बुधवार को तबियत बिगड़ गई थी।उसे तेज बुखार और लगातार उल्टियां हो रही थी। डाक्टरों उसे फ्लू ओपीडी ले गए और उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
वहीं, दूसरी तरफ जीएसवीएम की कोविड-19 लैब में दो टेक्निशियन की तबियत खराब हो गई। दोनों को जीएसवीएम के गेस्टहॉउस में क्वारैंटाइन किया गया है। यह टेक्निशियन केजीएमयू से कोरोना जांच की ट्रेनिंग लेकर आए थे।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment