8 साल के मासूम बेटे को फंदे से लटकाने के बाद पिता ने लगाई फांसी;
पत्नी की मौत के बाद से ही तनाव में रहता था
जिले के हरबंश मोहाल इलाके में एक पिता ने पहले अपने आठ साल के बेटे की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष होली के चार दिन पहले ही पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही हेमंत कनौडिया काफी तनाव में रहते थे।
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में रहने वाले हेमंत कनौडिया (40) एलआइसी एजेंट थे। परिवार में 8 वर्षीय बेटे अनय के साथ रहते थे। हेमंत कनौडिया की पत्नी अनीता की होली से चार दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी के मौत होने से हेमंत तनाव में रहता था। उसने समाजिक से दूरी बना ली थी।
हेमंत का फोन स्विच ऑफ था, लॉकडाउन की वजह से बड़ा भाई नहीं पहुंच सका
हेमंत कनौडिया के दो बड़े भाई विनय और प्रभात कछ ही दूरी पर अलग-अलग फ्लैटों में रहते हैं। मृतक हेमंत के बड़े भाई प्रभात कनौडिया ने बताया कि बुधवार से ही हेमंत का फोन स्विच ऑफ जा रहा था। बुधवार की शाम को भी उसका फोन बंद था।लॉकडाउन की वजह से मैं शाम को हेमंत को फ्लैट पर देखने के लिए नहीं जा सका। गुरूवार सुबह मैं हेमंत के फ्लैट पर आया तो कई अवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई आहट नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि इसके बाद मैनें पड़ोसियों की मदद से हेमंत फ्लैट का गेट खोला और अंदर जाकर देखा तो बरामदे में हेमंत में का शव फांसी से लटक रहा था। वहीं पूजा वाले कमरे में अनय का शव लटक रहा था।
यह नजारा देख हमारा दिल बैठ गया। मुझे यह नहीं समझ में आ रहा है कि उसने इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दिया होगा । जिस बेटे को सबसे अधिक प्यार करता था उसे उसकी जान कैसे ले सकता था।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment