Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

क्वारैंटाइन सेंटर से 61 लोग मिले नदारद; कमिश्नर ने प्रबंधक की सेवा समाप्ति का दिया आदेश,

क्वारैंटाइन सेंटर से 61 लोग मिले नदारद; कमिश्नर ने प्रबंधक की सेवा समाप्ति का दिया आदेश, 

119 की रिपोर्ट निगेटिव आई

कोरोनावायरस से संक्रमितों का ग्राफ उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला झांसी जिले से सामने आया है।

 यहां लहरगिर्द स्थित आश्रय स्थल में क्वारैंटाइन किए गए 61 लोग गायब मिले हैं। इसका खुलासा कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा के औचक निरीक्षण से हुआ है। कमिश्नर से आश्रय स्थल के प्रबंधक की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया है।

आश्रय स्थल में 73 को किया गया था क्वारैंटाइन

लहरगिर्द स्थित दीनदयाल अंत्योदय योजना, शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित आश्रय स्थल को क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। बुधवार की शाम कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने इसका निरीक्षण किया तो भारी अव्यवस्था मिली। सेंटर में 73 संदिग्धों को भर्ती होना दिखाया गया, परंतु मौके पर मात्र 12 लोग ही पाए गए।

जानकारी पर बताया गया कि कुछ तो एक माह से रह रहे हैं। उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की और शेष लोगों के विषय में बताया कि सभी बाहर चले गए हैं और शाम को वापस आ जाएंगे।

अभी तक मेडिकल टीम भी जांच करने नहीं आई है। मौजूद लोगों ने खाने की गुणवत्ता खराब बताई। निरीक्षण के दौरान शौचालय में ताला पड़ा हुआ मिला। खुलवा कर देखा तो काफी गंदा था। क्वारैंटाइन सेंटर में लोग जमीन पर बैठे थे। उन्हें गद्दा तक नहीं दिया गया।

एक कमरे में लगभग आठ लोगों का परिवार, जिसमें महिलाएं अधिक थीं वे रह रही थीं। जानकारी ली तो बताया कि वे गवालियर से हैं। लॉक डाउन के कारण रुक गए। वहीं पानीपत और बिहार से भी एक एक व्यक्ति एक माह से रुके हैं।


जमीन पर बैठे मिले लोग।

निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने नगर मजिस्ट्रेट नगर निगम और चिकित्सा विभाग को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनजीओ ज्योति सामाजिक केंद्र नई दिल्ली के प्रबंधक रुम सिंह की तत्काल सेवाएं समाप्त करते हुए हटाए जाने के लिए कहा। साथ ही पुलिस व्यवस्था बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए।


119 की रिपोर्ट निगेटिव आई

महारानी लख्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बुंदेलखंड क्षेत्र के 119 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके पहले शुरूआती दो दिनों में 164 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

मेडिकल प्रशासन के अनुसार छठे दिन झांसी के 66, जालौन के 25, ललितपुर के 19 और महोबा के 9 सैंपल शामिल हैं। इनमें अधिकतर सैंपल उन लोगों के हैं, जो बाहर से आए हैं।

क्वारैंटाइन सेंटर से 61 लोग मिले नदारद; कमिश्नर ने प्रबंधक की सेवा समाप्ति का दिया आदेश,
कमिश्नर ने आश्रय स्थल की अव्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I