Featured Posts

Breaking

Monday, 13 April 2020

कानपुर में कोविड-19 की जांच शुरू;

कानपुर में कोविड-19 की जांच शुरू; 

11 जिलों के कलेक्शन सेंटरों से आएंगे सैंपल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित जीएसवीएम (गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज) कोविड-19 की लैब स्थापित हो गई है। इसका शुभारंभ सोमवार को हो गया।

कानपुर-बुंदेलखंड के 11 जनपदों की टेस्टिंग अब यहां होगी। अभी तक कोरोना सैंपल को जांच के लिए लखनऊ के केजीएमयू या फिर एसपीजीआइ भेजा जाता था।

 जिनकी रिर्पोट आने में एक से दो दिन लगता था। जबकि, सैंपल रिजेक्टेड होने पर दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजना पड़ता था।

 सोमवार दोपहर मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या ने लैब का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे ने कहा- मेडिकल कॉलेज में अब पांच घंटे में 46 सैंपल के टेस्ट होंगे। एक दिन में 90 से 92 कोरोना टेस्ट के परिणाम मिल सकते हैं। बताया कि, हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में सैंपलिंग तेजी से होगी।

ताकि पता चले कि क्या प्रगति हो रही है। उस पर हम और अधिक कार्य कर सकेंगे। माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग का इसमें बड़ा सहयोग रहा है। रैपिड टेस्टिंग से पूरे मंडल को फायदा होगा।

कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर आरती लाल चंदानी ने कहा- हमनें मॉडल लैब तैयार की है, जो पूरी तरह से आइसोलेटेड है। बायोसेफ्टी प्रोटक्शन लिया जा रहा है। कानपुर एक संवेदनशील क्षेत्र है।

यहां फैक्ट्रियों में तमाम लोग काम करते हैं। उन पर भी कोरोना का खतरा है। हैलट में कोविड-19 का लेवल थ्री हॉस्पिटल तैयार कर दिया है। उन्होंने बताया कि लैब में पहले दिन 45 संदिग्धों के नमूने से जांच की शुरुआत की गई है।

कानपुर में कोविड-19 की जांच शुरू;
मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या ने लैब का निरीक्षण किया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I