Featured Posts

Breaking

Sunday, 10 November 2019

साध्वी ऋतंभरा ने कहा- देश को अब सांस्कृतिक रुप से भी आजादी मिली, हमारा उद्देश्य पूरा हुआ


10 Nov 2019, 15:51 (14 hours ago)

साध्वी ऋतंभरा ने कहा- देश को अब सांस्कृतिक रुप से भी आजादी मिली, हमारा उद्देश्य पूरा हुआ
मथुरा. श्रीराम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली साध्वी ऋतंभरा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वर्णिम इतिहास वाला निर्णय करार दिया है। कहा कि, भारत में नया इतिहास रचा गया है। राजनीतिक रुप से भारत को 1947 में आजादी मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सांस्कृतिक रूप से भी आजादी मिल गई है। ये क्षण खुशी देने वाला है। जिसके लिए आंदोलन चलाया, वर्षों इंतजार किया अब उद्देश्य अब पूरा हो गया।
साध्वी ऋतंभरा ने रविवार को मथुरा में प्रेस कांफ्रेंस किया। कहा कि, अब शीघ्र ही रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। रामजन्म भूमि की लड़ाई ताला खुलने से राम मन्दिर आंदोलन भारत की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करने की लड़ाई थी। जब उनसे पूछा गया कि कृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई कब शुरू होगी तो उन्होंने कहा अभी रामलीला की बात कीजिए।
एएमआईएम अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी के बयान पर साध्वी ने कहा कि, अभी स्वाद को मत खराब कीजिए। मन्दिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट में खुद के शामिल होने के सवाल पर साध्वी ने कहा कि उनका (भगवान राम) काम हो गया। ओवैसी ने कहा था कि, हमें मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन खैरात में नहीं चाहिए।


source- Dainik Bhaskar.com



अयोध्या आंदोलन में सक्रिया भूमिका निभाने वाली साध्वी ऋतंभरा।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I