Featured Posts

Breaking

Sunday, 10 November 2019

झोपड़ी में रहने वाले मजदूर को भेजा 46 लाख रुपए का बिल, अधिकारियों ने बैठाई जांच


झोपड़ी में रहने वाले मजदूर को भेजा 46 लाख रुपए का बिल, अधिकारियों ने बैठाई जांच

Sun, 10 Nov, 13:51 (16 hours ago)
झोपड़ी में रहने वाले मजदूर को भेजा 46 लाख रुपए का बिल, अधिकारियों ने बैठाई जांच


Sun, 10 Nov, 13:51 (16 hours ago)

झोपड़ी में रहने वाले मजदूर को भेजा 46 लाख रुपए का बिल, अधिकारियों ने बैठाई जांच
बागपत. जिले में एक झोपड़ी में रहने वाले मजदूर का 46 लाख रुपए का बिजली का बिल आया है। बिजली बिल की इतनी अधिक राशि देखकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिजली विभाग ने उसकी झोपड़ी का पावर कनेक्शन भी काट दिया है। पीड़ित युवक ने जब इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया है। अब पीड़ित बिजली विभाग के कार्यालय का चक्‍कर काट रहा है।
दरअसल, झोपड़ी में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर यशपाल को पीएम की सौभाग्य योजना के तहत दो साल पहले झोपड़ी के लिए फ्री कनेक्शन मिला था। इसमें वह एक बल्ब जलाकर परिवार सहित रहता है।
सौभाग्‍य योजना के तहत मिला था कनेक्‍शन
मामला बागपत के बरनावां गांव का है। यहां के निवासी यशपाल ने बताया, 'मैंने दो साल सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन लिया था जिसमें एक किलोवॉट बिजली मुफ्त थी, लेकिन 2 नवम्बर को 46 लाख रुपये का बिजली देखकर मैं हैरान रह गया।' उन्होंने आगे बताया, 'यहां तक कि मैं बिजली अधिकारियों के पास भी गया, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विभाग ने पहले कनेक्शन काटा, फिर जोड़ा
यशपाल कहते हैं कि मेरा बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इसके बाद जब मैंने उच्च अधिकारियों के सामने मामले को रखा तब उन्होंने दोबारा कनेक्शन लगाया. वहीं, मामला मीडिया में आने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया और अब अपनी कारगुजारी को छिपाने के लिए आनन फानन में कनेक्शन जोड़ दिया गया। फिलहाल बिजली विभाग के जांच के आदेश दिए हैं।


source- Dainik Bhaskar.com




बिजली बिल के साथ मजदूर यशपाल

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I