Featured Posts

Breaking

Sunday, 10 November 2019

एसएसबी जवान ने अपनी राइफल से सीने में गोली मारकर की खुदकुशी


Sun, 10 Nov, 15:51 (14 hours ago)

एसएसबी जवान ने अपनी राइफल से सीने में गोली मारकर की खुदकुशी
महाराजगंज. यहां भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के एक जवान ने शनिवार देर रात अपनी राइफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पहरे पर तैनात था। दस दिन पहले ही जवान छुट्टी मनाकर घर से लौटा था। परिजनों को सूचित करते हुए एसएसबी ने विधिक कार्रवाई की है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंडर तहसील क्षेत्र निवासी बशर अहमद (32) एसएसबी में जवान था। वर्तमान में उसकी तैनाती महाराजगंज जिले में सोनौली थाना इलाके के हरदीडाली में एसएसबी के 66वीं वाहिनी कैंप में थी। शनिवार रात वह पोस्ट पर पहरे पर था। इसी दौरान उसने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
एसएसबी द्वारा थाने में दी गई तहरीर में जवान द्वारा स्वयं को गोली मारने की बात लिखी गई है। वहीं, जानकारी में सामने आया है कि, जवान बशर अहमद का त्यागपत्र संबंधी प्रकरण लंबित था। जिसके कारण वह तनाव में रहता था। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा कि, जवान ने खुदकुशी की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।


source- Dainik Bhaskar.com




प्रतीकात्मक।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I