Featured Posts

Breaking

Monday, 11 November 2019

काशी में पांच नदियों का संगम, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान से मिलता महापुण्य, यहां खुद देवता मनाते हैं दिवाली


काशी में पांच नदियों का संगम, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान से मिलता महापुण्य, यहां खुद देवता मनाते हैं दिवाली



वाराणसी. कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में सात किमी लंबे 90 से अधिक घाटों पर देव दीपावली मनाई जाती है। यहां पंचगंगा घाट पर स्नान करने से पांच नदियों का पुण्य मिलता है। कारण यहां पांच नदियों गंगा, जमुना, सरस्वती, धूतपापा और किरणा नदी का संगम है। मंगला गौरी मंदिर के महंत पंडित नारायण गुरु ने बताया कि ऐसी मान्यता है- महादेव ने जब त्रिपुरासुर असुर का वध किया था तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसी पंचगंगा संगम पर देवताओं ने स्नान दीपोत्सव मनाया था। तभी से यह परंपरा जारी है।
यहां है किरणा व धूतपापा नदी का उद्गम स्थल
पंच गंगा घाट के ठीक पहले जटार घाट पर किरणा नदी पत्थर के बेदी के नीचे से गंगा में मिलती है। वहीं, कुछ दूरी पर घाट पर ही छोटे से मंदिर में धूत पापेश्वर महादेव विराजमान हैं। ठीक नीचे की ओर एक बेदी है, जहां से गुप्त धूतपापा नदी गंगा में मिलती है।
तीर्थ पुरोहित बच्चा गुरु ने कहा- कार्तिक मास में दूर दूर से लोग स्नान को यहां आते है पर उन्हें ये नहीं मालूम कि यहां पंच नदियों का पवित्र संगम भी है। अहिल्या बाई ने यहां पत्थरों की नक्कासीदार दो एक हजारा दीपक का निर्माण कराया जो देव दीपावली वाले दिन जलाया जाता है।
बीएचयू के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा- अहिल्या बाई होलकर का इतिहास काशी में 1960 से 1985 के बीच का है। जब उन्होंने विश्ववनाथ मंदिर का भी जीर्णोद्धार करवाया था। बताया जाता है कि इसी काल खंड में उन्होंने हजारा दीपक भी बनवाया।
तेल दान लेकर शुरू हुआ महापर्व
पंडित नारायण गुरु महंत ने कहा- पहले लोग अपनी श्रद्धा से दीपक जलाते थे। 1985 में इसे भव्य बनाने के लिए गली-गली, पान की दुकानों पर कनस्तर रखा गया कि लोग तेल दान करें। 11 कनस्तर तेल उस समय मिला था। पहली बार एक साथ पंच गंगा घाट पर हजारा दीपक के साथ 25 हजार दीपक जले थे। 1986 में केंद्रीय देव दीपावली समिति का गठन हो गया, जो अब देव दीपावली का आयोजन कराती है।
महंत का दावा- आज भी देवगणों की उपस्थिति का एहसास
नारायण गुरु ने कहा- साल 1986-87 में पानी के पम्प लगाकर देर रात घाट की सफाई की जा रही थी। अचानक 2 बजे रात को कार्तिक पूर्णिमा के ठीक पहले पंप खराब हो गया। तभी आभास हुआ कि कोई मानो ये समझाना चाह रहा है कि सभी लोग यहां से हट जाएं। कुछ देव मानों यहां स्नान को आ चुके हैं। सभी लोग वहां से हट गए। भोर में आकर पम्प चलाया गया तो चलने लगे। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले अर्ध रात्रि में यहां कुछ नहीं किया जाता। नारायण गुरु ने कहा- दशाश्मेध घाट पर 90 के दशक में एक ब्राह्मण फिर 3 ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती का आयोजन शुरू किया, जो आज देव दीपावली के दिन महा आरती का रूप धारण कर चुकी है।






धूतपापा नदी का उद्गम स्थल।




source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I