Featured Posts

Breaking

Monday, 13 April 2020

लगता है धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया,

लगता है धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया, 

अब उन्हें नीली जर्सी में नहीं देख पाएंगे: आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि धोनी बड़ी खामोशी के साथ टीम से दूर हो गए हैं। लगता है उन्होंने अपना आखिरी मैच खेल लिया है।

अब धोनी को नीली जर्सी में नहीं देख पाएंगे। आकाश ने यह बात पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा के साथ यूट्यूब पर बात करते हुए कही।

वहीं, धोनी ने अपना पिछला मैच जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। तभी से वे टीम से बाहर चल रहे हैं।

आकाश ने कहा, ‘‘आज हर फैन यही सोचता है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं। जबकि मुझे लगता है कि ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं है। शायद धोनी ने अपना आखिरी मैच मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल लिया है।

तब से धोनी अपनी मर्जी से ही टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि उन्हें ड्रोप नहीं किया गया। शायद धोनी ने भारत के लिए नहीं खेलने का मन बना लिया है।’’

गांगुली, कोहली फोन लगाएं तभी वापसी की उम्मीद

उन्होंने कहा, धोनी की वापसी का एक रास्ता है कि सौरभ गांगुली, विराट कोहली या रवि शास्त्री फोन लगाकर बात करें। वे धोनी से वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहें, तो शायद धोनी की टीम में वापसी हो सकती है। यदि ऐसा नहीं होता है यही मानना होगा कि धोनी खामोशी के साथ विदाई लेना चाहते हैं।

वे खामोशी से ही टीम में आए भी थे। वे बड़ी विदाई लेने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं। अगर टी-20 वर्ल्ड कप की तारीख आगे बढ़ती है, तो फिर धोनी की वापसी नामुमकिन है।’’ दरअसल, इस साल टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट पर कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है।

लगता है धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया,
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पिछला मैच जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। तभी से वे टीम से बाहर चल रहे हैं।

https://ift.tt/2RA7NGp

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I