Featured Posts

Breaking

Saturday, 25 April 2020

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को पुलिस ने कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा,

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को पुलिस ने कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा, 

पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी बंद

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में लॉकडाउन फेज 2 के 11वें दिन भी लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद लोग सुबह बिना काम के ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए वापस भेजा।अब तक जिले में कुल 26 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं

जिसमें 1 की मौत हो गयी है। इसमें 8 स्वस्थ हो गए हैं और 17 लोग भर्ती हैं। इनमें 5 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं।

प्रतिबंध के बावजूद शहर के सबसे वीआईपी इलाके छावनी क्षेत्र में लोगो की भीड़ मॉर्निंग वॉक करने निकल रही थी।खांस बात कि अधिकारियों के परिवारो से भी लोग नासमझी में शामिल रहते थे। शनिवार सुबह जागरूक लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पीआरबी और फैंटम दस्ता के विपिन शाहू और बबलू कुमार ने लोगों को घर की ओर जाने को कहा गया। पुलिस ने कहा कि बोला कल से कार्यवाही शुरू किया का उल्लंघन करने वालो को पुलिस ने शिक्षित होकर आप लोग खतरा बाट रहे है।

मडौली जिला सातवां हॉटस्पाट घोषित

वहीं पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा की मंडी सप्तसागर को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।कल मड़ौली निवासी एक दवा कारोबारी कोरोना पॉजिटिव निकला है।डीएम कौशल राज ने बताया कि सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

 मड़ौली इलाके को जिले का सातवां हॉट स्पॉट बना दिया गया है।जो लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये है,वो स्वतः आकर जांच करा लें।

वाराणसी में मिले सात संक्रमितों में मदनपुरा हॉट स्पॉट के 6 लोग शामिल हैं। सभी 6 लोग दिल्ली से लौटे मदनपुरा के एक जमाती के संपर्क में आए थे। 55 वर्षीय यह जमाती पहले कोरोना निगेटिव था। कुछ दिन बाद दुबारा जांच में वह पॉजिटिव मिला था।

 मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिला कर इस जमाती के संपर्क में आने वाले कुल 41 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया था। उन्हीं में से ये 6 लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को पुलिस ने कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा,
वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान सुबह लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लोगों को बाहर निकलने पर कार्रवाई की हिदायत देते हुए वापस भेजा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I