अब तक 1621 संक्रमित; लखनऊ के बिरहाना में 19 और आगरा में 13 नए पॉजिटिव मिले,
राज्य के 7 जिले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस तेजी से फैलरहा है। अब तक प्रदेश में1621 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटेमें आगरामें 13 नए मामले सामने आए।जबकि लखनऊ के बिरहाना में एक साथ19 लोगकोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश के सात जिलेकोरोना सेसबसे अधिक प्रभावित हैं।
इनमेंआगरा, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद और सहारनपुर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
लखनऊ: राजधानी में कोरोना का असर बढ़नेलगा है। शुक्रवार को बिरहाना में केबल ऑपरेटर की पत्नी समेत 19 लोगों में संक्रमित मिले। इनमें 6 जमाती औरएक कौशाम्बी का रहने वाला बताया गया। उर्दू फारसी विवि में क्वारैंटाइन6 जमातियों की दोबारा जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
हालांकि इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब तक राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 197 तक पहुंच गई। इनमें76 तब्लीगी जमात के लोगशामिल हैं।
वाराणसी:पुलिस को लाॅकडाउन पालन करवाने में मश्क्कत करनी पड़ रही है। प्रतिबंध के बावजूद शहर के सबसे वीआईपी इलाके छावनीमें मॉर्निंग वॉक करने के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं। शनिवार कोपुलिस ने लोगों को हिदायत देकर वापस कराया।
वहीं, पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा की मंडी सप्तसागर को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। शुक्रवार को मड़ौली निवासी एक दवा कारोबारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिलाधिकारीकौशल राज ने बताया कि आसपाससैनिटाइजेशन किया जाएगा। मड़ौली इलाके कोजिले का सातवां हॉटस्पॉट बनाया गया है। जो लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएहैं, वेखुद आगेआकर जांच करा लें।

नोएडा:गौतमबुद्धनगर जिलेमें लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार देर शाम यहां एक साथ छह मामलेसामने आए। इसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई। इनमें अबतक 56 मरीज ठीक हो चुके हैं।जबकि 53 लोगों का इलाज अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
मेरठ:मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया किजिलेमें अब कोरोना के मरीजों की कुलसंख्या 87 हो ग। अब तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 30 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
सहारनपुर: लॉकडाउन समेत अन्य नियमों का उल्लंघनके आरोप में अस्थाईजेल भेजेगए जमातियों में से एक कोरोना संक्रमित मिला। अब यहां 64 अन्य जमातियों केफिर से सैंपल लिएजाएंगे। संक्रमित जमाती कोकोरोना सर्विलांस टीम ने जांच करआइसोलेट करवाया।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment