Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते उतरा चीता हेलिकॉप्टर,

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते उतरा चीता हेलिकॉप्टर, 

एक घंटे बाद हिंडन एयरबेस रवाना हुआ

उत्तर प्रदेश के बागपत में सेना के चीता हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। वायुसेना के चीता हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कराई गई है।

 फिलहाल लेंडिंग की वजह का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर ने​ गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। लेकिन, एक घंटेबाद हेलिकॉप्टर को वापस हिंडन एयरबेस ले जाया गया।

लॉकडाउन के चलते एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही काफी कम है। इसके चलते यहां हादसा होने से बच गया।

बागपत के रटौल इलाके में चीता हेलीकॉप्टर में आईखराबी

गुरुवार सुबह एयरफोर्स का पायलट अपने एक सहयोगी के साथ एयरबेस से चला था। बागपत के रटौल क्षेत्र में पहुंचते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और इमरजेंसी लेंडिंग हुई। गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की मौके पर भीड़ लग गई।

स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई, इसके बाद वहां पुलिस की टीम भी पहुंच गई। एक घंटे बाद तकनीकी खराबी दूर होने के बाद हीउसने वापस उड़ान भरी। इस हेलिकॉप्टर ने गाजियाबाद से नियमित उड़ान भरी थी।
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते उतरा चीता हेलिकॉप्टर,
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब वायुसेना के चीता हेलिकॉप्टर को हाइवे पर ही इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I