Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

सहारनपुर में कैंसर से ग्रस्त महिला भी निकली कोरोना संक्रमित;

सहारनपुर में कैंसर से ग्रस्त महिला भी निकली कोरोना संक्रमित; 

उपचार जारी, हालत स्थिर

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। उप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 700 को पार कर गयी है।

इस बीच सहारनपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव के 44 मरीजों मे एक कैंसर से पीड़ित महिला भी शामिल है। राज्य में गुरुवार को 21 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 748 हो गई। इनमें 447 तब्लीग जमाती हैं।

सहारनपुर मेडीकल कालेज के प्राचार्य डॉ अरविन्द त्रिवेदी ने गुरूवार को बताया कि 44 कोराना पॉजिटिव मरीजों में एक कैंसर से पीड़ित महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि महिला का हालत स्थिर है उनका इलाज किया जा रहा है। इसके लिये विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत में भी सुधार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी पिछले दो दिनों से कोई नया मरीज पॉजिटिव नही मिला है। मरीजों की संख्या यथावत बनी हुई है।

यूपी में 748 संक्रमित, इनमें 447 तब्लीगी जमाती

राज्य में गुरुवार को 21 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 748 हो गई। इनमें 447 तब्लीग जमाती हैं। केजीएमयू की रिपोर्ट में उन्नाव में भी पहला मरीज सामने आया है।

लखनऊ में दो, जबकि आगरा में 18 नए मरीज मिले हैं। अब आगरा में 167 संक्रमित हो गए हैं। लखनऊ में कोरोना के 77 मरीज हैं। गुरुवार को कोरोनावायरस के संक्रमण से 13वीं मौत हो गई है। सबसे ज्यादा आगरा में 5 लोगों की मौत हुई है।

सहारनपुर में कैंसर से ग्रस्त महिला भी निकली कोरोना संक्रमित;
उप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 700 को पार कर गयी है। इस बीच सहारनपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव के 44 मरीजों मे एक कैंसर से पीड़ित महिला भी शामिल है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I