Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर,

कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, 

यहां प्रतिदिन 1300 पैकेट जरूरतमंदों को बांटे जा रहे

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।हर व्यक्ति को खाना मिले कोई भूखा न रहे इसके लिए हर शहर में कम्युनिटी किचन चल रही है।

 ऐसे में नगर निगम द्वारा संचालित की जा रही एक कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा पहुंचे। उन्होंने खुद खाना खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा और साफ सफाई की सराहना करते हुए कहा कि हर जरुरतमंद को खाना किसी भी हालत में मुहैया कराया जाए।

मिली जानकारी के मुताबिक, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सामुदायिक रसोई के औचक निरीक्षण करने पंडित कृष्ण शर्मा कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए एसडीएम वान्या सिंह द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई में तैयार खाने को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा तथा निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद तक भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सब्जी को गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं, मौके पर आलू की सब्जी और पूड़ी तली जा रही थी, साथ ही पैकेट भी तैयार हो रहे थे। उन्होंने प्रतिदिन भोजन तैयार होने व भोजन पैकेट की जानकारी ली, एसडीएम वान्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां से हर रोज शाम और सुबह 1300 पैकेट तैयार करके जरूरतमंदों को बांटे जा रहे हैं।

60 वार्डों को चार सेक्टर में बांटा गया

वहीं, वान्या सिंह ने बताया कि नगर निगम के 60 वार्डों को चार सेक्टर में बांटा गया है।सभी सेक्टर में सामुदायिक रसोई संचालित है। भोजन की आपूर्ति क्षेत्र के चिन्हित लोगों के साथ ही कंट्रोल रूम में फोन आने के बाद वाह मांग के आधार पर नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा उक्त भोजन की आपूर्ति जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाई जाती है। सामुदायिक रसोई का संचालन 11 अप्रैल से लगातार चल रहा है।

कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर,
सीएम योगी आदित्यनाथ कम्युनिटी किचेन को लगातार सही करने पर जोर देर रहे हैं। इस बीच शनिवार सुबह कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद खाना खाया और खाने की गुणवत्ता की तारीफ भी की।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I