ऑनलाइन फूड होम डिलीवरी पूरी तरह बंद;
जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा,
कॉलोनियों के बाहर रखवाली कर रहे स्वयंसेवक
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन और सख्त हो गया है। सुबह बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।पुलिस लगातार इस बात की घोषणा कर रही है कि लोग बिना वजह बाहर निकलकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न करें। इस बीच डीएम ने यहां ऑनलाइन फूड डिलिवरी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
इसके बावजूद चोरी छिपे डिलिवरी करने वाले चार लोगों को शुकव्रार देर रात हिरासत में लिया गया है। ये लोग शटर बंद करके ऑनलाइन डिलेवरी कर रहे थे।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद में ऑनलाइन फूड होम डिलीवरी पूरी तरह बंद है। कुछ दिनों के लिए स्विग्गी को होम डिलीवरी की अनुमति दी गई थी, जो एक-दो दिन ही चला था। इसे बाद में बंद करा दिया गया था। वही शुक्रवार को कैंट सीओ मुश्ताक अहमद ने पिज़्ज़ा रेस्तरां में छापा मारकर 4 लोगो को हिरासत में लिया।
चोरी-छिपे फूड की ऑनलाइन डिलिवरी हो रही
उन्होंने कहा कि यदि किसी के द्वारा चोरी-छिपे होम डिलीवरी आदि का कार्य किया जाना पाया जाता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन में यह पूरी तरह प्रतिबंधित है और आगे भी रहेगा। शनिवार सुबह ही पुलिस एक्टिव मोड़ में जगह जगह चेकिंग शुरू कर दिया।शनिवार से गोदौलिया दूध सट्टी मैदागिन चौराहा पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा चितरंजन पार्क स्थित सब्जी मंडी को भी शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट से सटे बाहर के क्षेत्र को बफर जोन बनाया जाता है। ताकि हॉटस्पॉट क्षेत्र के रहने वाले लोग यदि आसपास के क्षेत्र में घूमे हो, तो उस क्षेत्र को बफर जोन के रूप में चिन्हित कर हॉटस्पॉट क्षेत्र की तरह ही उसे भी सील कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को हर हालत में रोका जा सके।
वहीं कोतवाली के बलुआवीर,अमिया मंडी और हर तीरथ मोहलों में जनता के स्वयंसेवकों की डयृटी लगाकर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसमें सभी लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment