आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार,
हादसे में दरोगा की मौत
आगरा में तैनात दरोगा की कार फिरोजाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दरोगा की मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड चली गई थी।
हादसा बुधवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे माइलस्टोन 44.8 किलोमीटर आगरा की ओर हुआ। मटसेना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मटसैना थाना इलाके में हुआ हादसा
कन्नौज के नंदपुर गांव निवासी विजय सिंह (48) की आगरा के पाय चौकी में बतौर इंचार्ज तैनाती थी। जानकारी के अनुसार वे किशोरी के अपहरणकर्ता की तलाश में कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। लेकिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे फिरोजाबाद के मटसैना थाना क्षेत्र में गांव दतावली के पास अचानक कार के सामने एक मवेशी आ गया।जिससे दरोगा की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी तरफ से आ रही एक कार से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस व यूपीडा की गाडियां मौके पर पहुंची और दरोगा को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वयं कर रहे थे ड्राइव
दरोगा विजय सिंह अपनी कार खुद ही ड्राइव कर रहे थे। दरोगा विजय सिंह साल 1989 बैच के सिपाही थे। प्रोन्नत पाकर 2015 में दरोगा बने थे। उन्होंने दो माह पहले बेटी की शादी की थी।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment