Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

फेडरर और नडाल ने कहा- अब पुरुष-महिला की एटीपी और डब्ल्यूटीए संस्था को एक करने का समय आ गया

फेडरर और नडाल ने कहा- अब पुरुष-महिला की एटीपी और डब्ल्यूटीए संस्था को एक करने का समय आ गया

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर ने इंटरनेशनल टेनिस के भविष्य को लेकर एक प्रस्ताव रखा है।

फेडरर ने कहा है कि अब पुरुषों की संस्था एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेसनल्स (एटीपी) और वीमन टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) को एक करने का समय आ गया है।

उनकी इस बात का स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और डब्ल्यूटीए की संस्थापक बिली जीन किंग ने भी समर्थन किया है। अमेरिका की पूर्व टेनिस खिलाड़ी बिली ने कहा, ‘‘सच में, अब समय आ गया है कि दोनों टेनिस की पेशेवर संस्थाएं एक छाते के नीचे आ जाएं।’’

फेडरर ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘पुरुष और महिला टेनिस को अब एक हो जाना चाहिए। क्या ऐसा सोचने वाला मैं अकेला इंसान हूं? मैं टूर्नामेंट्स को एक करने की बात नहीं कह रहा, बल्कि दो गवर्निंग बॉडी (संस्था) के मर्जर की बात कर रहा है। दोनों के अलग-अलग रैंकिंग सिस्टम, लोगो, वेबसाइट और अलग कैटेगरी के टूर्नामेंट्स फैन्स के लिए काफी कन्फ्यूजन पैदा करते हैं।’’


एक स्टेज पर आकर खुश हूं: बिली जीन

बिली जीन ने 1973 में डब्ल्यूटीए की स्थापना की थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं सहमत हूं और 1970 के दशक से मैं भी यही कहती आ रही हूं। डब्ल्यूटीए हमेशा से ही सिर्फ प्लान बी रहा है। मुझे बहुत खुशी है कि अब हम एक ही एक ही स्टेज पर आ रहे हैं।’’

फेडरर और नडाल ने कहा- अब पुरुष-महिला की एटीपी और डब्ल्यूटीए संस्था को एक करने का समय आ गया
स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 20 और स्पेन के राफेल नडाल (बाएं) ने 19 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। -फाइल फोटो

https://ift.tt/2VRr8nN

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I