काशी में बच्चियों ने कॉलोनी को किया लॉकडाउन;
बैरिकेडिंग कर लोगों का आना-जाना किया बंद
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा थाना क्षेत्र के अशोक नगर कॉलोनी के बच्चों ने लॉकडाउन का शति प्रतिशत पालन कराने के लिए मुहिम छेड़ी है।बच्चों ने कॉलोनी की मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी है। बच्चों का कहना है कि, कॉलोनी के तमाम लोग बेवजह बाहर जाते थे। सब्जी वाले भी मोहल्ले का चक्कार लगाते थे। जिससे भीड़ जुटती है।
सोशल डिस्टेंसिंग भी फॉलो नहीं किया जाता था। बच्चों की इस मुहिम में बड़े भी साथ दे रहे हैं। अब वही लोग बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें किसी चीज की सख्त जरुरत होती है।
अब तक 19 टेस्ट पॉजिटिव
वाराणसी में अब तक 19 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें छह को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। प्रशासन ने नगर में विद्युत उपकरणों की खरीद एवं मरम्मत कार्य के लिए कुल 65 दुकानों को चिन्हित किया है, जो होम डिलीवरी के रूप में विद्युत उपकरणों के साथ-साथ घरों पर इलेक्ट्रीशियन भेजकर मरम्मत का कार्य भी कराएंगे।दुकानें सुबह 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।बच्चों ने कहा- लॉकडाउन का पालन करिए
- तान्या ने बताया कि, कॉलोनी के लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करते थे। भीड़ लगाकर बातचीत किया करते थे। दूसरे लोग भी इधर से जाते आते थे। सरकार, पुलिस, डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी जान पर खेल कर जंग लड़ रहे हैं। हम लोगों ने सीख के नाते ऐसा किया है। लोग शर्म के मारे फालतू न घूमें।
- नंदिनी मौर्या ने बताया कि, लाकडाउन का फॉलो करना सभी का दायित्व है। बाहरी लोगों को समझना चाहिए कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है। कालोनी के बाहर के लोगों का प्रवेश वर्जित है। हम सभी को सुरक्षित रखना चाहते हैं। हमें भी सभी का सपोर्ट चाहिए, ताकि लोग लाकडाउन फॉलो करें
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment