Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

रमजान मुबारक का चांद दिखा, माह-ए-रमजान कल से;

रमजान मुबारक का चांद दिखा, माह-ए-रमजान कल से; 

मौलाना खालिद रशीद ने कहा- इफ्तार अपने घर पर करें



रमजान मुबारक का चांद दिखा, माह-ए-रमजान कल से;

अल्लाह की इबादत का पाक महीना रमजान शनिवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार की शाम चांद कमेटियों ने रमजानुल मुबारक का चांद दिखाई देने का ऐलान किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी। 

कोरोनावायरस से बचाने के लिए और लॉकडाउन का पालन करने के लिए सभी सामाजिक दूरी बनाए रखी। लोग एक-दूसरे को फोन पर मुबारकबाद देते नजर आए।

लोग मुबारकबाद देते नजर आए

राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में शुक्रवार शाम चांद देखने के लिए इंतजाम किए गए थे। मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल और इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी और इदार-ए-शरैया फरंगी महल के मौलाना अबुल इरफान फरंगी महली ने संयुक्त रूप से रमजानुल मुबारक का चांद दिखाई देने की पुष्टि की है। 

शाम करीब पौने सात बजे मौलानाओं की घोषणा के साथ ही लोग सेवई और खजूर की खरीदारी के लिए घर के पास की दुकानों पर नजर आए।

नमाज अदा करने के लिए पड़ोसियों को घर न बुलाएं

लॉकडाउन के बीच पड़ रहे रमजान में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से 16 बिन्दुओं की एक गाइडलाइन भी मुसलमानों के लिए जारी की गई है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा- जो लोग मस्जिद में रहते हैं, वहीं नमाज अदा करें, मस्जिद में एक समय पर 5 लोग से अधिक न हो, घर पर नमाज अदा करने के लिए पड़ोसियों को न बुलाए, इफ्तार अपने घर पर करें, कोरोना वायरस खत्म होने की दुआ करें, गरीबों के लिए इफ्तारी उनके घर तक पहुंचाए, इफ्तार पार्टी करने के बजाए गरीबों को उसी पैसे से अनाज दें।

सहरी और इफ्तार का समय

  • शिया-खत्म-ए-सहर, सुबह 3:57 बजे, इफ्तार शाम 6:48 बजे
  • सुन्नी-खत्म-ए-सहर, सुबह 4:05 बजे, इफ्तार शाम 6:38 बजे


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया एलान- कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I