इंडोनेशिया के 8 जमाती समेत 10 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल,
पॉजिटिव महिला ने बच्चे को दिया जन्म
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच जिले के सरधना कसबे की एक मस्जिद में पकड़े गए 9 विदेशी जमामितयों में से 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इनके साथ दो इनके ट्रांसलेटर भी जेल गए हैं, वह दोनों भारतीय हैं। इनके खिलाफ थाना सरधना में वीजा शर्तों का उल्लंघन और लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने भी एक बच्चे को जन्म दिया है।
इंडोनेशिया के 9 जमाती और उनके साथ दो ट्रांसलेटर सरधना की एक मस्जिद में लॉकडाउन की शर्तों का उल्लघन करते हुए बिना सूचना दिये यहां मिले थे। इनकी जब जांच करायी गई तो एक विदेशी समेत दो में कोरोना पॉजिटिव मिला था।
जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मिले जमाती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था और बाकि को सुभारती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारैंटाइन कर दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक शु्क्रवार को सुभारती में भर्ती इन इंडोनिशेया के जमातियों का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनायी गई अस्थायी जेल भेज दिया गया।
इंडोनेशिया के 9 विदेशी और 2 ट्रांस्लेटरों के खिलाफ सरधना थाने में वीजा शर्तो का उल्लंघन और लॉक डाउन का पालन न करने की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया था।
कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया

वहीं, जिले में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ्य है, फिलहाल उसे परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। हालांकि बच्चे को बिना जांच किये परिवार को सौंप दिये जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बच्चे की जांच पांच दिन बाद कराने की बात कही गई है।
कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का इलाज मेडिकल अस्पताल के कोरोना वार्ड में चल रहा है। रूटीन चेकअप के दौरान एक निजी अस्पताल में जांच के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजबन बाजार एरिया में रहने वाली इस महिला को भर्ती कर लिया गया था, जबकि उसके परिवार के लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया था। परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment