Featured Posts

Breaking

Sunday, 12 April 2020

कानपुर में लॉकडाउन के बीच जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत,

कानपुर में लॉकडाउन के बीच जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 

6 की हालत नाजुक

देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस बीच लॉकडाउन में भी शराब तस्कर आबकारी और पुलिस से मिलीभगत कर धड़ल्ले से मिलावटी शराब बेच रहे हैं।

 इसी बीच तस्करों से खरीदी जहरीली शराब पीने से सजेती इलाके के मवई भच्छन गांव में स्वास्थ्यकर्मी और ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। गांव के प्रधान सहित छह गंभीर हालत में हैलट में भर्ती हैं।

पुलिस के मुताबिक गांव का ट्रक ड्राइवर अनूप सचान शनिवार को घाटमपुर कस्बा बाल कटवाने गया था। वहां से देर शाम शराब लेकर लौटा। गांव के प्रधान रणधीर यादव, पूर्व प्रधान विपिन सचान के बेटे फतेहपुर के अमौली में स्वास्थ्यकर्मी अंकित सचान और गांव के रमन सचान, प्रिंस सचान, पुत्तन यादव, विवेक शर्मा व लालजी ने एक साथ शराब पी।

छह मरीजों की हालत नाजुक

देर रात ही सभी शराब पीने वालों की हालत खराब होने पर परिजन और ग्रामीण आनन फानन सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। इनमें से आज सुबह इलाज के दौरान अनूप और अंकित की मौत हो गई। दोनों के मौत की जानकारी गांव पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। हैलट में भर्ती प्रधान सहित छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुईहै।

कानपुर डीआईजी अनंत देव तिवारी का कहना है की शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई है और 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुयी है। मेडिकल कालेज के सीएमएस आर के मौर्या का कहना है कि सभी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर में लॉकडाउन के बीच जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत,
आज सुबह इलाज के दौरान अनूप और अंकित की मौत हो गई। दोनों के मौत की जानकारी गांव पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। हैलट में भर्ती प्रधान सहित छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I