Featured Posts

Breaking

Sunday, 12 April 2020

रामलला के नाम पर फर्जी वेबसाइट व टि्वटर एकाउंट;

रामलला के नाम पर फर्जी वेबसाइट व टि्वटर एकाउंट; 

लिया जा रहा मंदिर के लिए दान, 

महासचिव चंपतराय ने दर्ज कराया केस



रामलला के नाम पर फर्जी वेबसाइट व टि्वटर एकाउंट;
धार्मिक नगरी अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए फर्जी खाते पर दान लिया जा रहा है। इसका खुलासा श्रीराम लला के नाम से बने फर्जी टि्वटर व वेबसाइट के प्रकाश में आने से हुआ है। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने थाना जन्मभूमि में आईपीसी की धारा 419, 420, 463, 468, 465 व आईटी एक्ट के तहत दर्ज कराया है। यह फर्जी अकाउंट दिल्ली में बनाया गया है।

गूगल पे के जरिए मांगा जा रहा चंदा

जालसाजों ने टि्वटर एकाउंट में ट्रस्ट की तरफ से जारी लोगो का प्रयोग किया है। जिस पर अयोध्या व भगवान राम से जुड़े इतिहास की जानकारी दी गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए गूगल पे के जरिए चंदा मांगा जा रहा है। जन्मभूमि थाना पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

अभी तक नहीं बना कोई टि्वटर एकाउंटया वेबसाइट

महासचिव चंपत राय ने कहा- ट्रस्ट द्वारा अभी तक कोई वेबसाइट या टि्वटर एकाउंट संचालित नहीं किया गया है। ट्रस्ट ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश में धनसंग्रह के लिए एकमात्र अधिकृत है। इस परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह करने का अधिकार प्राप्त नहीं है।

लेकिन ट्रस्ट का लोगो लगाकर फर्जी टि्वटर व वेबसाइट बनाकर दान इकट्ठा किया जा रहा है। यह अवैध है। समाज धोखा खाकर निर्माण के लिए दान दे सकता है।

ट्रस्ट में 5 करोड़ से ज्यादा रकम जमा हुई

राम जन्मभूमि ट्रस्ट का खाता 25 अप्रैल को खोला गया था और आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल को इस बारे में जानकारी दी गई। इस खाते में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रकम जमा हो चुकी है। दान करने वालों में सबसे ज्यादा वो लोग हैं, जो एक रुपए से लेकर 11 हजार तक की रकम खाते में डाल रहे हैं।

बीते 8 अप्रैल को ट्रस्ट ने लोगो जारी किया, इसका प्रयोग फर्जी एकाउंट में किया गया है।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I