Featured Posts

Breaking

Sunday, 12 April 2020

पीएम मोदी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने वाला युवक गिरफ्तार,

पीएम मोदी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने वाला युवक गिरफ्तार, 

मामला दर्ज

देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनावायरस का प्रकोप फैला हुआ है। उप्र में अब तक 400 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इस बीच जिले की पुलिस ने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोप में जमालपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में बीती रात मामला दर्ज किया गया था।

सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आरोपी युवक ने अपनी आईडी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। युवक जिले के मठना गांव का रहने वाला सोनू अंसारी है।

कानून से खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ जमालपुर पुलिस ने शनिवार देर रात मामला दर्ज कर उसकी तलाश में लग गयी थी, जिसे रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी युवक के खिलाफ धारा 153ए, 505 (2) भा0द0वि0 व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी की तलाश में थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, उप निरीक्षक पंकज राय, राहुल यादव एवं सुशील सिंह को लगाया गया था जिन्हें आज सुबह सफलता मिली।

पीएम मोदी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने वाला युवक गिरफ्तार,
सोशल मीडिया (फेसबुक) पर आरोपी युवक ने अपनी आईडी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। युवक जिले के मठना गांव का रहने वाला सोनू अंसारी है।

source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I