उन्नाव में कोरोना संक्रमित समेत 13 पर एफआईआर,
जानकारी छिपाने का आरोप
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तब्लीगी जमाती व उसके संपर्क में आए 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मोहल्ला शेखवाड़ा में किराए के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक को पकड़ा था। वह जमाती था और दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई जमात में शामिल था।
कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली पुलिस के इनपुट के आधार पर उसे उन्नाव पुलिस ने क्वारैंटाइन कराया था।
मूल रूप से हसनगंज तहसील के मोहान कस्बा का रहने वाला संक्रमित जमाती तीन मार्च को घर से निकला था। इसके बाद उसकी लोकेशन आसीवन के हैदराबाद कस, उन्नाव व इसके बाद पांच को 11 जमातियों के साथ वह पुरवा पहुंचा था।
यहां की मिरदहनटोला मस्जिद में पांच व दलीगढ़ी मोहल्ला की मस्जिद में छह जमाती रुके थे। इसी बीच जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन होने से ये सभी मस्जिदों में ही रुके रहे। पुरवा मस्जिद में हुई तबलीगी जमात (सम्मेलन) में भी शामिल हुए थे।
उन्नाव पुलिस द्वारा संक्रमित जमाती के संपर्क में आए हुए लोगों को खोजकर कर निकाला जा रहा है। वह बीमार था, बावजूद इसके उसके संपर्क में आए लोगों ने जानकारी छिपाई। यह भी प्रशासन को जानकारी नहीं दी कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जमात में शामिल हुआ था।
पुलिस ने 13 लोगों पर कोतवाली सदर में मुकदमा पंजीकृत किया है। फिलहाल प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सतर्कता बढ़ा दी गई है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment