Featured Posts

Breaking

Friday, 17 April 2020

योगी ने कोर टीम की बैठक में अधिकारियों से कहा- हर जरुरतमंद को मिले राशन,

योगी ने कोर टीम की बैठक में अधिकारियों से कहा- हर जरुरतमंद को मिले राशन, 

चाहे वह कार्ड धारक हो या न हो

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। उप्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 800 को पार कर गया है।

इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में इस कठिन दौर में कोई भूखा न रहे। इसके लिए कम्यूनिटी किचन की समीक्षा कर लें।

हर व्यक्ति को खाद्यान्न जरुर मिले, कोई भूखा न रहे। अगर किसी के पास राशन कार्ड नहीं भी है तो भी उसे खाद्यान्न मुहैया कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय, लोकभवन में कोर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण पर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि लॉकडाउन और इसमें ही हॉटस्पॉट के रेड जोन में इसका बेहद सख्ती से पालन हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हॉटस्पॉट बस्तियों में 1648 डोर स्टेप डिलेवरी मिल्क बूथ मैन के जरएि ने दूध वितरित किया गया।

हर जरुरतमंद को मिले खाद्यान्न

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी के पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो अथवा गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे खाद्यान्न अवश्य मिले। प्रदेश में हॉटस्पॉट वाले एरिया में 2.29 फूड पैकेट्स की डिलीवरी की गई है।

हमने हर जगह पर कम्यूनिटी किचन को लेकर हर जिले में पैसा दिया गया है। यह व्यवस्था बहुत अच्छी चल रही है। इसे आगे बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा अब तो प्रदेश में कम्यूनिटी किचन का मोहल्ले वार सर्वे किया जाना है। किसी के पास राशन कार्ड या आधार कार्ड हो ना हो, हर गरीब के पास राशन तथा अन्य जरूरी सामग्री जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में पीडीएस की 30 जून तक बेहद कठिन तथा बड़ी परीक्षा है। इसमें हमको खरा उतरना ही होगा।

योगी ने कोर टीम की बैठक में अधिकारियों से कहा- हर जरुरतमंद को मिले राशन,
सीएम योगी ने शुक्रवार को लोकभवन में कोरग्रुप के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंनें कहा कि संकट के इस समय में हर व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाया जाए चाहे उसके पास राशन कार्ड हो या न हो।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I