Featured Posts

Breaking

Sunday, 19 April 2020

आज रात 12 बजे से शुरू होगी टोल टैक्स वसूली;

आज रात 12 बजे से शुरू होगी टोल टैक्स वसूली; 

उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट के लिए प्रेरित करेगा एनएचआइ

राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आज रात 12 बजे से टोल टैक्स वसूला जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यूपी पश्चिमी लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी ए बासित ने बताया कि, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है। बीते 25 मार्च से टोल वसूली पर रोक लगी थी।

क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा- 20 अप्रैल को 00:01 बजे से टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली शुरु होगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को फास्ट टैग व ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

केवल कैश लाइनों में ही कैश लिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना से बचाव के सारे उपाय अपनाए जाएंगे। इस बाबत सभी संबंधित डीएम को सूचित किया गया है।

दरअसल, बीते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 23 मार्च से यूपी में योगी सरकार ने 18 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया। इस दौरान टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दी गई थी।

अब केंद्र के साथ प्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से राहत देने का कदम उठाया है। हालांकि, हॉटस्पॉट में कोई छूट नहीं रहेगी। योगी सरकार ने 11 प्रकार के उद्योगों को सशर्त खोलने की छूट दी है।

आज रात 12 बजे से शुरू होगी टोल टैक्स वसूली;
प्रतीकात्मक।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I