अचानक मकान में भड़की आग; लपटों की चपेट में आने से भाई-बहन की झुलसकर मौत,
जुड़वा बहनों की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार सुबह एक किसान के घर में भीषण आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से भाई-बहन की झुलसकर मौत हो गई। वहीं जुड़वा बहनों की हालत गंभीर है। दोनों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रहने वाले संतराम मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी राधा बेटे गोपाल (04), जुड़वा बेटियों सीता (05) गीता (05) और रीता (02) के साथ गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहते थे।
रविवार सुबह संतराम, पत्नी राधा के साथ गेंहू काटने के लिए गया था। घर पर चारों बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में मकान में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
चारों बच्चे आग की लपटों के बीच घिर गए। जब खेतों पर काम रहे लोगों और ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सभी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। ट्यूबवेल से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।
किसी तरह से ग्रामीणों ने आग में फंसे बच्चों को बाहर निकाला तो गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजन तीनों बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। हैलट ले जाते वक्त रास्ते में रीता ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं सीता और गीता की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सच्चिदानंद यादव ने बताया कि, आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगें उसी अधार पर कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment