गांव में बनी कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, दोस्त की हालत नाजुक,
कारोबारी परिवार फरार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अवैध शराब पीने से रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। वहीं, गांव में शराब बनाने वाला परिवार फरार हो गया है। पुलिस ने दावा किया है कि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।इसी दौरान सीएचसी में भर्ती रामदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। कच्ची शराब से मौत की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि यह सभी गांव में बनने वाली कच्ची शराब का प्रतिदिन सेवन करते थे और आज इनकी हालत बिगड़ने एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
जबकि बाकी सभी की हालत सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। जल्द ही शराब बनाने से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment