अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर पुलिस ने महिला के साथ की बर्बरता,
हाथ पैर पकड़कर रोड पर घसीटाउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं घसीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, नरौरा थाना इलाके के बेलौन गांव में अतिक्रमण हटाकर वहां सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना था।
लेकिन इस स्थान को होलिका दहन स्थल बताते हुए महिलाएं विरोध पर उतर आईं। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को दौड़ा दिया। एक महिला को पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीटा। पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो वायरल है। एसएसपी संतोष कुमार ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
इस बीच पुलिस से जान बचाते हुए महिला एक गड्ढे में गिर गई। यहां से दो महिला पुलिसकर्मी उसे निकालकर घसीटते हुए पुलिस जीप तक ले गई। महिला का दुपट्टा पुलिसकर्मी उठाकर ले जाता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। महिला को सरेराह घसीटने का विरोध करने वाली अन्य महिलाओं को एक दारोगा ने लाठी दिखाते हुए धकिया दिया। ग्रामीणों ने घटना की वीडियो बनाई तो मोबाइल पर पुलिस ने झपट्टा मारकर गिरा दिया।
एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि, नरौरा क्षेत्र में महिला को घसीटने के वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। घटना की जांच एसपी देहात हरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएम ने एसडीएम डिबाई की मौजूदगी में हुई घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment