अखिलेश ने पिता मुलायम के साथ खेली फूलों की होली;
शिवपाल अलग अपने कार्यकर्ताओं संग मना रहे पर्व
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे हैं। अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ आवास पर होली मना रहे हैं।उनके अलावा पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, प्रधान दर्शन सिंह भी लोगों से मिलकर होली खेल रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के पहुंचने की भी अटकले हैं। हालांकि, वे अपने स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ होली मना रहे हैं। यहां इस बात फूलों की होली का आयोजन किया गया है।
source https://www.bhaskar.com



No comments:
Post a Comment