योगी सरकार के 3 साल पर कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र,
कहा- यूपी में हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। गुरुवार को कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र आरोप पत्र पेश किया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी का किसान आज खून के आंसू रो रहा है। एक तरफ जहां किसान रोज आत्महत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर पिछले तीन साल में सरकार छुट्टा जानवरों को लेकर कोई नीति नहीं बना पायी।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। यूपी में हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 40 लाख से अधिक नौजवानों के बेरोजगार होने की बात सरकार ने मानी है।
उत्तर प्रदेश में भर्तियों में बड़े स्तर पर धांधली जारी है। लाखों पद खाली होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा सकी है। परीक्षाओं में धांधली के चलते बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment