Featured Posts

Breaking

Friday, 24 January 2020

दुनिया की सबसे ऊंची प्रभु राम की प्रतिमा के लिए जमीन तय

दुनिया की सबसे ऊंची प्रभु राम की प्रतिमा के लिए जमीन तय 

86 हेक्टेअर भूमि की खरीद के लिए 100 करोड़ जारी

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए जमीन तय हो गई है। अब माझा बरहटा गयापुर द्वाबा में प्रभु राम की प्रतिमा स्थापित होगी, जो दुनिया की सबसे ऊंची होगी। इससे पहले मीरपुर माझा में इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण उसे रद्द कर दिया गया था।



इस प्रस्तावित नई जमीन के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हरी झंडी दी है। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने संबंधित जमीन के बारे में लोगों से 15 दिन में आपत्ति मांगी है। शासन से जमीन खरीद के लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है। यहां लगभग 86 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। 260 किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

तीन साल पहले हुई थी घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में सत्ता में आते ही अयोध्या में व्यापक स्तर पर दीपावली उत्सव मनाने की शुरुआत की थी। पहले कार्यक्रम में सीएम ने घोषणा की थी कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 251 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाई जाएगी, जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

अभी तक चीन में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा
भगवान राम की प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होने से यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। अभी तक चीन में स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची है। इसकी ऊंचाई 208 मीटर है। गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई 93 मीटर है। मुंबई में निर्माणाधीन बाबा साहब की मूर्ति की ऊंचाई 137.2 मीटर है, जबकि छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा 212 मीटर ऊंची बनाई जा रही है।


दुनिया की सबसे ऊंची प्रभु राम की प्रतिमा के लिए जमीन तय
योगी सरकार ने प्रतिमा स्थापना के लिए तीन साल पहले किया था ऐलान।

source https://www.bhaskar.com 

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I