Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

गांवों में लॉकडाउन का असर देखने निकले डीएम;

गांवों में लॉकडाउन का असर देखने निकले डीएम; 

खेत में किसानों के बीच बैठकर खाया खाना; 

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल


गांवों में लॉकडाउन का असर देखने निकले डीएम;
कोरोनावायरस से जंग में पीलीभीत फतेह हासिल कर चुका है। यहां अब कोई भी एक्टिव केस नहीं है। जिले में उमरा कर लौटी महिला व उसके बेटे में कोरोना का संक्रमण मिला था, लेकिन दोनों ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं।

 कोरोना की लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत को प्रदेश का मॉडल जिला घोषित किया था। ऐसे में अब डीएम वैभव श्रीवास्तव लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुट गए हैं। अब वे गेहूं के खेत तक पहुंच रहे हैं। उनका खेत के बीच बैठकर लंच करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई है।

दरअसल, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव नेबुधवार को पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र की मंडी समेत क्षेत्र में कई जगह लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वे गौहनियां गांव के पास खेत में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों के पास पहुंचे। 

उन्होंने खुले आसमान तले बैठकर कम्युनिटी किचन में बने भोजन का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने किसानों से बात की। कुछ जानकारी ली। इसके बाद उन्हें लंच पैकेट बांटे। यहां गेहूं बेचने आने वाले किसानों को कम्युनिटी किचेन के जरिए खाना भी दिया जा रहा है।

डीएम ने कहा- कोरोना फ्री होने के बाद जिले में गेहूं की कटाई व उपज की खरीद प्रशासन के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा- किसानों को समझाया जा रहा है कि सामाजिक दूरी बनाकर काम किया जाए। संक्रमण से बचने का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

पीलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव इन दिनों गेहूं की कटाई व उपज खरीद का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को उन्हें क्षेत्र में किसानों के बीच बैठकर उन्हें कोरोना से बचाव का उपाय सुझाया और उनके साथ कम्युनिटी किचेन में बने खाने का लुत्फ उठाया।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I