Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

टीम गरूण का थीम सांग बढ़ा रहा काशीवासियों का मनोबल;

टीम गरूण का थीम सांग बढ़ा रहा काशीवासियों का मनोबल; 

लोग बोले- डर के आगे जीत


टीम गरूण का थीम सांग बढ़ा रहा काशीवासियों का मनोबल;
कोरोनावायरस से जंग के लिए नगर निगम ने चेन्नई की गरुण एरो स्पेस कंपनी को शहर में ड्रोन से सैनिटाइजेशन के लिए बुलाया है। इन दिनों इनका थीम डांस चर्चा का विषय बना हुआ। 

खुद को बूस्टअप और लोगों के मोटीवेट करने के लिए टीम डांस भी करती है।टीम मेम्बर रोहन ने बताया कि बुधवार को विकास भवन के आसपास सैनिटाइजेशन किया गया। 

टीम सुबह से शाम तक मेहनत करती है। डांस एक पॉजिटिव एनर्जी जनरेट करती है। जिस स्पॉट पर हम काम खत्म करते है, वहां थीम डांस करते हैं।

स्थानीय निवासी मनोहर चंद्र का कहना है कि ये बहुत ही बेहतरीन एप्रोच है। लोग डरे हुए हैं। इनको देखकर लोगों मे हौसला आएगा कि हमारे लिए ये लोग कोरोना से जंग भी लड़ रहे हैं और मोटिवेट भी कर रहे हैं। 

दरअसल, पेट्रोल से चलने वाला ये ड्रोन एक बार में 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का घोल लेकर आधे घंटे उड़ान भरेगा। दरअसल हवाई मार्ग से सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और गरुड़ एयरोस्पेस चेन्नई के बीच करार हुआ है।

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि ड्रोन गरुड़ से हॉटस्पॉट के अलावा क्वारैंटाइन सेंटर, शेल्टर होम और आइसोलेशन वार्ड में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मेकैनिकल प्रोजेक्ट है। 

इसलिए हमारी कार्यदायी संस्था के सात व्यक्ति इसमें मौजूद रहेंगे। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी एरिया मैपिंग के लिए साथ में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस ड्रोन गरुड़ का प्रति एकड़ 700 रुपए का खर्च है, जो इससे संबंधित कार्य के अन्य साधनों पर होने वाले व्यय का 20वां हिस्सा है। इससे हॉटस्पॉट एरियों का सैनिटाइजेशन दिन में दो बार करेंगे।

ड्रोन के साथ थीम सांग पर डांस करते कर्मी।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I