योगी ने बाबा साहब अम्बेडकर को किया नमन,
कहा- भेदभाव रहित समाज का निर्माण ही संविधान निर्माता को असली श्रद्धांजलि
कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मंगलवार को संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनायी गई।लॉकडाउन के बीच डॉ. आम्बेडकर की 129 जयंती पर देश उनको नमन कर रहा है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सामाजिक असमानता को दूर करने, वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने व भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर डॉ. आम्बेडकर को नमन किया। मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भेदभाव रहित एवं समरस समाज का निर्माण ही हम सभी की बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कहा- मेरी अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत उनकी जयंती पर, घर पर ही रह कर श्रद्धांजलि अर्पित करें। उनके साथ अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने भी बाबा साहब को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
बाबासाहब डॉ भीमराव आम्बेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन् 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बाबा साहेब के नाम से मशहूर अम्बेडकर ने अपना सारा जीवन हिंदू धर्म की चतुर्वण प्रणाली और भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्हें 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment