लखीमपुर खीरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया पीपीई,
आर्मी ने दो हजार किट का दिया ऑर्डर
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट अब सेना के जवान पहनेंगे।सेना के उत्तरी कमांड ने लखनऊ के बेस अस्पताल के लिए इस समूह की महिलाओं को सीडीओ अरविंद सिंह के जरिए 2 हजार किट का आर्डर दिया है।
इसके अलावा सेना के 41 इन्फैंट्री ब्रिगेड ने 40 और एसएसबी 39वीं वाहिनी ने 30 पीपीई किट का आर्डर दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि, जिले के पांच ब्लॉक- ईसानगर, निघासन, लखीमपुर, पलिया, कुंभी में 30 महिला समूह पीपीई किट निर्माण में जुटे हैं। किट बनाने के लिए मैटेरियल पालीप्रापलिन की आपूर्ति लखनऊ समेत अन्य शहरों से की जा रही है।
इस पीपीई किट को शासन स्तर पर परीक्षण के बाद मंजूरी मिल चुकी है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने भी 500 किट खरीदने का आर्डर दिया है।
सीडीओ ने बताया कि, यह बाजार में बिक रही किट के मुबाबले कई गुना बेहतर है। बाजार में इसकी कीमत 8 सौ से एक हजार रुपए है। लेकिन समूह द्वारा बनाई जा रही किट की कीमत 550 रुपए है। प्रतिदिन 400 से 500 किट का निर्माण हो रहा है। सीडीओ ने कहा- हमारी प्राथमिकता सबसे पहले सरकारी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, पुलिस व सेना को पीपीई किट मुहैया कराने की है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment