Featured Posts

Breaking

Friday, 3 April 2020

दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ इंटरनेशनल गोल कर चुके,

दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ इंटरनेशनल गोल कर चुके, 

इनमें 5 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी

हॉकी को ओलिंपिक में 1908 गेम्स में पहली बार शामिल किया गया था। इसके बाद से हॉकी खेल सभी ओलिंपिक में शामिल रहा। इस दौरान गोल के कई रिकॉर्ड बने।

दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ गोल कर चुके हैं। इसमें 45 पुरुष और 22 महिला खिलाड़ी हैं। भारत के चार पुरुष, एक महिला खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। सबसे ज्यादा गोल 346 गोल पाकिस्तान के सोहेल अब्बास ने किया है।

राशिद जूनियर और फिएकी सबसे पहले 100+ गोल के रिकॉर्ड तक पहुंचे

पुरुष कैटेगरी में सबसे पहले 100 गोल करने का रिकॉर्ड पाक के राशिद जूनियर के नाम है। 1976 में बेल्जियम के खिलाफ यह कारनामा किया। महिला वर्ग में यह रिकॉर्ड नीदरलैंड की फिएकी बोएहॉर्स्ट के नाम है। 1984 में बेल्जियम के खिलाफ ऐसा किया।
  • पुरुष कैटेगरी में 13 देश के 45 खिलाड़ियों ने 100+ गोल किए हैं। सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी नीदरलैंड के हैं। ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी हैं।
  • भारत की ओर से संदीप सिंह (138), वीआर रघुनाथ (132), रुपिंदरपाल सिंह (125) और धनराज पिल्ले (121) ने ऐसा किया है।
  • महिला वर्ग में 10 देशों की 22 खिलाड़ियों ने 100+ गोल का कारनामा किया है। सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं।
  • अर्जेंटीना की 4 जबकि नीदरलैंड-जर्मनी की 3-3 खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। भारत की ओर से रानी रामपाल (138) ने ऐसा किया है।

पाकिस्तान के सोहेल 300+ गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी



टॉप-5 पुरुष खिलाड़ी


खिलाड़ीदेशगोल
सोहेल अब्बासपाकिस्तान346
लिट्जेंंसनीदरलैंड267
ड्वायरऑस्ट्रेलिया243
निकोलद. अफ्रीका236
लॉम्बीअर्जेंटीना231


टॉप-5 महिला खिलाड़ी


खिलाड़ीदेशगोल
कोएटजीद. अफ्रीका282
क्रासनिकोवारूस220
केलरजर्मनी204
एनानऑस्ट्रेलिया166
एमरअर्जेंटीना162


दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ इंटरनेशनल गोल कर चुके,
भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने करियर मेंं अब तक 138 गोल दागे हैंं। -फाइल फोटो

https://ift.tt/2w9UxRr

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I