Featured Posts

Breaking

Sunday, 26 April 2020

लॉकडाउन के दौरान गश्त कर वापस लौट रहे पुलिसकर्मियों की नाव पलटी;

लॉकडाउन के दौरान गश्त कर वापस लौट रहे पुलिसकर्मियों की नाव पलटी; 

एक ने तैरकर बचायी जान, 3 डूबे

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहांलॉकडाउन में गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की नाव शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तेज हवा के झोंकों के बीच यमुना नदी में पलट गई। नाव पर कुल चार लोगसवार थे।

 एक सिपाही जैसे-तैसे बाहर निकल पाया। एक दरोगा, सिपाही व नाविक डूब गए हैं। पुलिस ने जाल डलवाकर गोताखोरों के मदद से खोजबीन शुरू कराई। आखिरकार 14 घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों के शव निकाल लिए गए।

डीएम संजीव सिंह,एसपी प्रशांत वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रात तक तलाशने का कार्य जारी रहा।किशनपुर थाने में तैनात दरोगा रामजीत सोनकर (52), सिपाही शशिकांत (25) व सिपाही निर्मल यादव लॉकडाउन में शाम करीब साढ़े चार बजे गश्त पर रवाना हुए थे।यमुना किनारे केलोहंगपुर घाट से नाविक रवि (27) को बुलाया गया। सभी लोग नाव से बांदा सीमा तक जाकर लौट रहे थे।

तेज हवा चलने से नाव पलट गयी

यमुना नदी की सीमा पर लखनपुर जोरावरपुर गांव के पास शाम करीब साढ़ेछह बजे तेज हवा चलने से नाव पलट गई। सिपाही निर्मल करीब चार सौ मीटर जैसे-तैसे तैरकर लोहंगपुर घाट पर पहुंचा। वह थोड़ी देर के लिए अचेत हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूदनाविक और ग्रामीण दूसरी नाव से नदी में तलाश शुरू की।

एसओ आरके यादव ने नदी में जाल डालकर खोजबीन शुरू कराई।सिपाही शशिकांत गाजीपुर जिले के कासमाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दरोगा रामजीत सोनकर मूल रूप से जौनपुर जिले के हैं। वह प्रयागराज में परिवार के साथ रहते हैं। नाविक रविबिहार का रहने वाला है। वह एक मछली ठेकेदार के यहां काम करता है।


लॉकडाउन के दौरान गश्त कर वापस लौट रहे पुलिसकर्मियों की नाव पलटी;
फतेहपुर में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब बांदा की सीमा की ओर नाव से गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की नाव लौटते समय पलट गयी। इसमें एक दारोगा, एक पुलिसकर्मी और नाविक की डूबने से मौत हो गई।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I