कारोबारी ने बेटे के बर्थडे पर दोस्तों को दी पार्टी;
पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया सामान,
एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में लॉकडाउन के बीच बर्थडे पार्टी आयोजित करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजनकर्ता पर केस दर्ज किया है।पुलिस अफसरों का कहना है कि, अभी सिर्फ पार्टी देने वाले पर केस दर्ज किया है, जल्द ही दावत में शामिल होने वालों पर भी कार्रवाई होगी। लोगों को खुद इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें।
ये मामला बेतियाहाता मोहल्ले के एक अपार्टमेंट का है। यहां मैदा कारोबारी अरुण अग्रवाल सर्राफा रेजीडेंसी के फ्लैट संख्या 608 में रहते हैं। बुधवार को उनके बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने पार्टी का आयोजन किया था।
यह पार्टी अपार्टमेंट परिसर में ही आयोजित की थी। इसी बीच किसी ने छत से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। मजिस्ट्रेट की टीम ने जब छापेमारी की तो पता लगा कि सचमुच पार्टी चल रही थी।
खाना खाने के दौरान किसी ने भी इस बात का ध्यान नहीं रखा कि इस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी है। लोगों ने जमकर दावत उड़ाई, छक कर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। पुलिस पहुंची तो रेजीडेंसी में ब्लैक आउट हो गया। सब अपने घरों की बत्तियां बुझा कर छुप गए।
इस मामले में मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कैंट थाना में बर्थडे पार्टी के आयोजक अरुण अग्रवाल के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस पार्टी स्थल से कुर्सी, मेज व अन्य सामान जब्त कर लिया है
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment