Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

कहीं हुई बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी;

कहीं हुई बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी; 

खड़ी फसलों को हुआ भारी नुकसान, 

अगले दो दिनों तक रहेगा असर

उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार देर शाम को अचानक ही मौसम का मिजाज बदल गया। पश्चिमी यूपी में शाम को धूल भरी आंधी चली और कई जगह पर हल्की बारिश हुई।

इसके साथ, कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। मौसम में होने वाला यह बदलाव प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आने वाला है

क्योंकि इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। तमाम किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में पड़ी हुई है। आंधी-पानी से किसानों को नुकसान होने की संभावना है।

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार और सोमवार को भी जारी रहेगा और उत्तर प्रदेश का मौसम खराब बना रहेगा।

शनिवार को भी गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, किस्तान के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के अन्य उत्तरी राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला। पश्चिमी यूपी में शुक्रवार की शाम को धूल भरी आंधी चली और कई जगह पर हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी-पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान के बारे में मौसम निदेशक ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ रहेगा। इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में मानसून का आगमन 15 से 18 जून के 20 से 25 जून के बीच हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मानसून सामान्य रहेगा।

दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों के चलते शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई। ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन निकलने के साथ ही धूप तीखी हो गई, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर बाद दिल्ली के कई हिस्सों में घने काले बादल छा गए। इस दौरान हवा की रफ्तार तीस किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी।

कहीं हुई बारिश तो कहीं तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी;
कानपुर में बारिश की वजह से गेंहू की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सरकार से मदद करने का आग्रह किया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि पहले लॉकडाउन की वजह से मुसीबत आयी अब बारिश की वजह से पूरी फसल नष्ट हो गई। सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I