Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

लॉकडाउन के दौरान युवक की मौत,

लॉकडाउन के दौरान युवक की मौत, 

परिजनों का आरोप- बिस्किट लेने घर से बाहर निकला था, पुलिस की पिटाई से जान गई

कोरोनावायरस को लेकर पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन है। इस बीच अम्बेडकर जिले के टांडा थाना इलाके के छज्जापुर इलाके के निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान के लिए घर से निकले युवक को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। परिजनों के साथ अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अवनीश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


ताज टाकीज के पास बिस्किट लेने गया था

परिजनों ने बताया किरिजवान ताज टाकीज के पास बिस्किट लेने गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां अचानक पुलिस आ गई और उसकी पिटाई कर दी जिससे उसे गम्भीर चोटें आई। युवक को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ केन्द्र टांडा में भर्ती कराया गया था।

 यहां पर हालात गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार को देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी अवनीश कुमार मिश्रा ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।मामले में मृतक के पिता इसराइल ने टांडा कोतवाली में अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।

लॉकडाउन के दौरान युवक की मौत,
युवक की मौत की खबर सुनने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। परिजनों ने कहा कि वह तो बाहर जरूरी सामान लेने गया था जहां कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I